साप्ताहिक टैरो भविष्यफल २ अगस्त – ८ अगस्त २०२६ I Weekly Tarot Forecast 2nd – 8th August 2026 …

0 Comment
साप्ताहिक टैरो भविष्यफल 
  ( २ अगस्त –  ८ अगस्त २०२६ ) 
नन्दिता पाण्डेय 
ऐस्ट्रोटैरोलोजर , आध्यात्मिक गुरु, लाइफ कोच 
 

मेष ( २२ मार्च – २१ अप्रैल )  

.
इस सप्ताह आपकी सेहत में काफी सुधार आएगा एवं तंदुरुस्ती महसूस करेंगे। प्रेम संबंध में आपसी दूरियाँ बड़ सकती हैं, आपके साथी की सेहत में कष्ट हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी समाचार को प्राप्त कर मन दुखी हो सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से समय कठिन रहेगा एवं निवेशों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। इस सप्ताह परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं एवं आपकी रात की नींद में भी खलल पड़ सकता है। इस सप्ताह यात्राओं को भी टाल दिया जाए तो कोई हर्ज नहीं है। सप्ताह के अंत में किसी बड़े बुजुर्ग के साथ वाद विवाद बढ़ सकते हैं। 
शुभ दिन :    ५
.
वृषभ ( २२ अप्रैल – २१ मई ) :
प्रेम संबंध में समय अनुकूल रहेगा एवं आपसी प्रेम में वृद्धि होती जाएगी। इस सप्ताह आप अपने जीवन सतही के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने का मन बना सकते हैं।इस सप्ताह घर परिवार में धीरे धीरे सुधार आते जाएँगे। यात्राओं को इस सप्ताह टाल दें तो बेहतर होगा। आर्थिक व्यय अधिक हो सकते हैं एवं बच्चों पर खर्च होते दिखाई देते हैं। इस सप्ताह किसी अफ़वाह को सुनकर या फिर किसी अपने से धोखा प्राप्त कर मन दुखी हो सकता है जिक प्रतिकूल असर आपकी सेहत में रहेगा। सप्ताह के अंत में अहं के टकराव से बचें तो बेहतर होगा। 
 
शुभ दिन :   २,६
.
मिथुन ( २२ मई – २१ जून ) :
कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी एवं बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद से प्रोजेक्ट समय पर पूर्ण होते जाएँगे।इस सप्ताह आपकी लव लाइफ़ में सुखद अनुभव रहेंगे एवं आप अपने जीवन साथी के साथ किसी बेहतर स्थान पर शिफ्ट होने का मन बना सकते हैं।  इस सप्ताह की गयी यात्राओं द्वारा भी सफलता हासिल होगी एवं यात्राएँ मधुर स्मृतियों से भरी रहेंगी। घर परिवार में सुख समृद्धि रहेगी एवं किसी मातृतुल्य महिला की मदद से जीवन में सुख शांति महसूस करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से निवेशों पर ध्यान देने की आवश्यकता है एवं युवा वर्ग पर खर्चे बढ़ सकते हैं। इस सप्ताह अपनी सेहत पर जागरूक होकर निर्णय लेंगे तो जीवन में सुखद अनुभव रहेंगे। सप्ताह के अंत में बेहतर स्थितियां रहेंगी एवं अगर बहुआयामी दृष्टिकोण से जीवन में काम करेंगे तो जीवन में सुख शांति महसूस करेंगे। 
 
शुभ दिन : २,३,६,७
.
कर्क ( २२ जून – २१ जुलाई ) :
इस सप्ताह आपके कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी एवं आपको अपने प्रोजेक्ट को सफल बनाने में कई अवसर प्राप्त होंगे।प्रेम संबंध में पितृतुल्य व्यक्ति की मदद से एवं उनके आशीर्वाद से लव लाइफ रोमांटिक रहेंगी। इस सप्ताह कोई दो हेल्थ एक्टिविटी आपको अपनी तरफ काफ़ी आकर्षित करेंगी एवं सेहत में तंदुरुस्ती महसूस होगी। परिवार में अहं के टकराव से बचेंगे तो बेहतर स्थितियां रहेंगी। इस सप्ताह यात्राओं को टाल दें तो कोई हर्ज नहीं है।इस सप्ताह आर्थिक व्यय अधिक हो सकते हैं एवं कोर्ट कचहरी के मामले भी कष्टदायक रहेंगे।इस सप्ताह के अंत में सुनिए सबकी लेकिन करिए अपने मन की तभी जीवन में सुखी रहेंगे।    
शुभ दिन : २,३,५
.
सिंह ( २२ जुलाई – २१ अगस्त ) 
 
कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी एवं आप अपने ऑफ़िस की साज सज्जा में काफ़ी ध्यान देंगे एवं शॉपिंग मूड में रहेंगे। इस सप्ताह आर्थिक मामलों में ही धन वृद्धि के संयोग बनते जाएँगे एवं आर्थिक लाभ अच्छे रहेंगे। प्रेम संबंध में आपसी प्रेम में वृद्धि होगी एवं लव लाइफ में ख़ुशियाँ दस्तक देंगी।इस सप्ताह आपकी सेहत में भी काफ़ी सुधार रहेंगे एवं किसी नयी हेल्थ ऐक्टिविटी द्वारा तंदुरुस्ती बनी रहेगी। परिवार में आपसी टेंशन बढ़ सकती हैं एवं मन अशांत रहेगा। इस सप्ताह यात्राओं के संयोग नहीं हैं  एवं उन्हें टाल दिया जाए तो बेहतर होगा। सप्ताह के अंत में मन बैचेन रहेगा एवं ऐंज़ाइयटी बढ़ सकती हैं। 
 
शुभ दिन : २,३,४,५
.
कन्या : ( २२ अगस्त – २१ सितम्बर ) :
कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी एवं मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। प्रेम संबंध में बातचीत द्वारा उलझनों को सुलझाएँगे तो बेहतर परिणाम सामने आएँगे।आर्थिक मामलों में साधारण समय रहेगा एवं धन लाभ की स्थितियां बनती जाएँगी।  सेहत में भी काफी सुधार रहेगा एवं तंदुरुस्ती महसूस करेंगे। परिवार में किसी बच्चे को लेकर मन अशांत रहेगा। इस सप्ताह यात्राओं द्वारा कष्ट रहेगा एवं इस सप्ताह यात्राएँ नहीं करेंगे तो बेहतर होगा। सप्ताह के अंत में परिस्थितियाँ धीरे धीरे बेहतर होती जाएँगी। 
 
शुभ दिन : ३,४,५
.
तुला ( २२ सितम्बर – २१ अक्टूबर ) 
.
कार्य क्षेत्र में उन्नति होगी एवं किसी ऐसे व्यक्ति की आपको मदद मिलेगी जिनकी आर्थिक स्तिथि काफ़ी बेहतर होगी। इस सप्ताह आर्थिक वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं एवं निवेशों द्वारा फायदे होते जाएँगे।किसी पितृतुल्य व्यक्ति की मदद से भी जीवन में उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रेम संबंध में आपसी प्रेम में वृद्धि होगी एवं लव लाइफ में ख़ुशियाँ दस्तक देंगी। सेहत में धीरे धीरे सुधार आएँगे। इस सप्ताह परिवार में किसी बच्चे को लेकर मन अशांत रहेगा। इस सप्ताह यात्राओं के शुभ संयोग बनेंगे एवं किसी ऐसे स्थान पर यात्रा करने का मन बनाएंगे जो की किसी जल स्थल के पास हो।  इस सप्ताह के उत्तरार्ध में मन अशांत रहेगा एवं ऐंज़ाइयटी बड़ेगी।
 
शुभ दिन :  २,३,४,७
.
वृश्चिक ( २२ अक्टूबर – २१ नवम्बर ) 
.
कार्य क्षेत्र में उन्नति होगी एवं प्रोजेक्ट समय पर पूर्ण होते जाएँगे। इस सप्ताह आपको किसी ऐसे व्यक्ति की मदद मिलेगी जिन्होंने मेहनत द्वारा समाज में एक स्थान प्राप्त किया हो। आर्थिक मामलों में धन लाभ रहेगा एवं आप अपने निवेशों पर ध्यान देंगे एवं भविष्य के लिए भी निवेश करेंगे।इस सप्ताह यात्राओं के दौरान कष्ट हो सकते हैं एवं इन्हें टाल दें तो बेहतर होगा। प्रेम संबंध में किसी नयी शुरुआत को लेकर मन अशांत रहेगा एवं अकेलापन महसूस करेंगे। सेहत में मांसपेशियों में दर्द बढ़ सकते हैं एवं स्ट्रेस की वजह से भी प्रतिकूल असर रहेगा। परिवार में किसी बड़े बुजुर्ग की वजह से मतभेद पैदा हो सकते हैं। सप्ताह के अंत में किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को टाल दें तो बेहतर होगा।   
 
शुभ दिन :  ३,४
.
धनु ( २२ नवम्बर – २१ दिसम्बर ) 
.
कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी एवं रिलैक्स होकर अपनी थोड़ी सी रेस्पॉन्सिबिलिटी अपने जूनियर को दे देंगे एवं टीम एफर्ट के साथ काम करेंगे तो बेहतर परिणाम सामने आएँगे। प्रेम संबंध में सप्ताह की शुरुआत में ही आपको कोई सुखद समाचार मिल सकता है। इस सप्ताह आर्थिक दृष्टिकोण से समय अनुकूल है एवं धन वृद्धि के शुभ संयोग बनते जाएँगे। आप अपने बेहतर भविष्य के लिए, धन सम्बंधित कोई ठोस निर्णय ले सकते हैं।परिवार में सुखद समय व्यतीत करेंगे एवं आपसी प्रेम में वृद्धि होगी।इस सप्ताह की गई यात्राओं द्वारा भी  सफलता हासिल होगी एवं यात्राओं को करने के कई अवसर आपको मिलते जाएँगे। सेहत में कष्ट संभव है एवं अचानक से विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह के अंत में प्रक्तिकाल होकर निर्णय लेंगे तो बेहतर होगा। 
 
शुभ दिन : २,३,४,६,८
.
मकर : ( २२ दिसम्बर – २१ जनवरी ) 
.
कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी एवं मान सम्मान में वृद्धि होगी। इस सप्ताह किसी नए प्रोजेक्ट की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। प्रेम संबंध में आपसी प्रेम सुदृढ़ होता जाएगा एवं लव लाइफ में मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से समय अनुकूल रहेगा एवं धन लाभ के शुभ संयोग बनते जाएँगे एवं इस सप्ताह किसी नए निवेश द्वारा भी धन वृद्धि के शुभ संयोग बनेंगे। इस सप्ताह आप अपने परिवार के सानिध्य में सुखद समय व्यतीत करेंगे एवं मन प्रसन्न रहेगा। इस सप्ताह किसी मातृतुल्य महिला की सेहत को लेकर चिंता कर सकते हैं। इस सप्ताह यात्राओं द्वारा  कष्ट रहेंगे एवं इन्हें टाल दें तो बेहतर होगा। सप्ताह के अंत में किसी समाचार को प्राप्त कर मन दुखी रहेगा। 
 
शुभ दिन : २,३,४,६
.
कुंभ ( २२ जनवरी – १८ फरवरी ) 
.
इस सप्ताह आप जितना रिलैक्स रहेंगे उतना बेहतर सेहत होती जाएगी। इस सप्ताह परिवार के सानिध्य में सुखद समय व्यतीत करेंगे एवं पार्टी मूड में रहेंगे। कार्य क्षेत्र में थोड़ा सा रिस्क लेकर प्रोजेक्ट सम्बंधित निर्णय लेंगे तो बेहतर परिणाम सामने आएँगे। आर्थिक मामलों में बंधन महसूस हो सकता है एवं अपने खर्चों पर लगाम रखें तो बेहतर होगा। प्रेम संबंध में किसी समाचार को प्राप्त कर मन दुखी हो सकता है। इस सप्ताह यात्राओं के लिए किए गए आपके प्रयत्न भविष्य में बेहतर परिणाम सामने आएँगे। सप्ताह के अंत में बेहतर स्तिथियाँ होती जाएँगी एवं आप किसी रमणीय स्थल पर घूमने फिरने का मन बना सकते हैं। सप्ताह के अंत में बच्चों के सानिध्य में समय व्यतीत करेंगे तो मन प्रसन्न रहेगा। 
 
शुभ दिन : ५,६,७,८
.
मीन ( १९ फरवरी – २१ मार्च )
.
कार्य क्षेत्र में उन्नति होगी एवं जीवन में मान  सम्मान में वृद्धि होगी। इस सप्ताह आप किसी नए प्रोजेक्ट की तरफ आकर्षित हो सकते हैं एवं अपने ऑफिस में कुछ सकारात्मक बदलाव भी लेकर आ सकते हैं। आर्थिक मामलों में धन लाभ की स्थितियां बनती जाएँगी एवं  धीरे धीरे धन वृद्धि प्राप्त होगी। इस सप्ताह आप अपने परिवार के साथ पार्टी मूड में रहेंगे एवं मन प्रसन्न रहेगा। सेहत में भी काफ़ी सुधार नज़र आएँगे एवं तंदुरुस्ती महसूस होगी। इस सप्ताह यात्राओं द्वारा भी सफलता हासिल होगी एवं यात्राएँ मधुर स्मृतियों से भारी रहेंगी। 
 
शुभ दिन : ३,५,७
Tags: , , , , , , , , , , , , , , , ,

Leave a Reply

Your email address will not be published.

PHP Code Snippets Powered By : XYZScripts.com