कर्क ( २२ जून – २१ जुलाई ) :
कार्यक्षेत्र में एक बैलेंस बना के रखेंगे तो बेहतर परिणाम सामने आएंगे एवं प्रोजेक्ट सफलता के मार्ग में आगे बढ़ते जाएंगे।आर्थिक मामलों में भी धन वृद्धि के संयोग बन रहे हैं एवं निवेशों द्वारा फ़ायदे रहेंगे। प्रेम संबंध में आप अपने जीवनसाथी के साथ काफी रिलैक्स महसूस करेंगे एवं लव लाइफ रोमांटिक रहेगी। घर परिवार में परिस्थितियां आपके अनुकूल होती जाएंगी एवं जीवन में सुख समृद्धि के संयोग बनेंगे। इस सप्ताह की गई यात्राओं द्वारा सफलता हासिल होगी एवं यात्राओं के दौरान जोश से भरे रहेंगे। इस सप्ताह आपको अपने खानपान पर ध्यान देने की आवश्यकता है अन्यथा पेट से संबंधित कष्ट उत्पन्न हो सकते हैं। किसी बच्चे की सेहत को लेकर भी चिंताएं बढ़ेंगी। सप्ताह के अंत में किसी ऐसी महिला की आपको मदद मिल सकती है जिन्होंने मेहनत कर जीवन में एक मुक़ाम हासिल किया हो।
शुभ दिन : ९,१०,११,१४,१५
.
सिंह ( २२ जुलाई – २१ अगस्त )
कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी भले ही आपकी अपेक्षाओं से थोड़ा कम था रहे। इस सप्ताह प्रेम संबंध में आप जो भी एफर्ट करेंगे उसका सुंदर परिणाम आपको भविष्य में अवश्य नज़र आएगा। आर्थिक मामलों में बच्चों पर खर्च होते दिखाई देते हैं या फिर कोई ऐसा समाचार मिल सकता है जो आर्थिक स्थिति में कठिन परिस्थितियाँ दिखायें। सेहत की तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है एवं सर्दी जुकाम या ENT प्रॉब्लम से कष्ट बढ़ सकते हैं। परिवार में स्थितियां आपके प्रतिकूल हो सकती हैं एवं संयम के साथ किसी भी निर्णय पर पहुंचेंगे तो बेहतर होगा। यात्राओं के दौरान फ़्रस्ट्रेशन बढ़ सकता है एवं यात्राएँ टाल दी जाए तो बेहतर होगा। हालांकि, यह परिस्थितियां क्षणिक रहेंगी एवं आप अपने बेहतर भविष्य के लिए प्लानिंग मूड में रहेंगे।
शुभ दिन : १०,१५
.
कन्या : ( २२ अगस्त – २१ सितम्बर ) :
कार्य क्षेत्र में उन्नति होगी एवं किसी महिला की मदद से प्रोजेक्ट सफलता के मार्ग में आगे बढ़ते जाएँगे। इस सप्ताह आर्थिक मामलों में उन्नति तो होगी लेकिन फिर भी किसी निवेश को लेकर मन अशांत रहेगा। प्रेम संबंध में रोमांस की शनैः शनैः एंट्री होगी। इस सप्ताह आपके परिवार में भी काफ़ी बदलाव नज़र आएँगे एवं एक नए पैटर्न के साथ आप आगे बड़ेंगे। इस सप्ताह की गयी यात्राओं द्वारा सफलता हासिल होगी एवं किसी बड़े बुजुर्ग की मदद से यात्राएँ सफल होती जाएँगी। इस सप्ताह भावनात्मक कारणों की वजह से सेहत में प्रतिकूल असर हो सकता है। किसी पितृतुल्य व्यक्ति की सेहत को लेकर मन अशांत रहेगा। सप्ताह के अंत में जीवन में थोड़ा सा बंधन महसूस हो सकता है।
शुभ दिन : १०,१३,१४
.
तुला ( २२ सितम्बर – २१ अक्टूबर )
इस सप्ताह घर परिवार में सुखद अनुभव रहेंगे एवं परिवार के बच्चे आपके लिए खुशियां लेकर आएंगे।सप्ताह की शुरुआत में ही आपको अपने परिवार से संबंधित सुखद समाचार मिल सकता है। इस सप्ताह यात्राओं द्वारा भी सफलता हासिल होगी भले ही वह आपकी अपेक्षाओं से थोड़ा कम क्यों न हों। प्रेम संबंध में अपनी राय खुलकर सामने रखेंगे तो जीवन में सुखी रहेंगे।कार्यक्षेत्र में भावनात्मक कारणों की वजह से कष्ट हो सकते हैं एवं साझेदारी में किए गए प्रोजेक्ट आपके लिए प्रतिकूल असर लेकर आएंगे।आर्थिक मामलों में खर्चे बढ़ रहे हैं एवं किसी बुजुर्ग ऊपर खर्च होते दिखाई देते हैं। इस सप्ताह आपको अपनी सेहत की तरफ़ भी ध्यान देने की आवश्यकता है क्योंकि सेहत में परेशानियां बढ़ सकती हैं। सप्ताह के अंत में जीवन में धीरे धीरे सुकून आता दिखाई देता है।
शुभ दिन : १३,१४
.
वृश्चिक ( २२ अक्टूबर – २१ नवम्बर )
इस सप्ताह आपकी लव लाइफ़ में वैसे तो सब कुछ सुखद रहेगा लेकिन फिर भी किसी बात को लेकर अंदर ही अंदर मन परेशान रहेगा। इस सप्ताह की गई यात्राओं द्वारा सफलता हासिल होगी एवं किन्ही दो स्थानों पर यात्रा करने का मन बना सकते हैं। घर परिवार में युवा वर्ग को लेकर चिंताएं बढ़ सकती हैं एवं स्ट्रेस रहेगा। इस सप्ताह सेहत में प्रतिकूल असर रहेगा एवं कोई छोटी मोटी सर्जरी भी आपकी हो सकती है। सर्दी जुकाम और वायरल बुखार आदि से परेशान हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में खर्चे अधिक रहेंगे एवं अपने निवेशों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। इस सप्ताह कार्य क्षेत्र में किसी नए प्रोजेक्ट को लेकर परेशान रहेंगे एवं भावनात्मक कारणों की वजह से कष्ट रहेंगे। सप्ताह के अंत में स्तिथियाँ बेहतर होती जाएंगी भले ही वह आपकी अपेक्षाओं से कम क्यों ना हों।
शुभ दिन : १४,१५
.
धनु ( २२ नवम्बर – २१ दिसम्बर )
इस सप्ताह आर्थिक दृष्टिकोण से समय शुभ रहेगा एवं धन लाभ की स्थितियां बनती जाएँगी। सप्ताह की शुरुआत में ही आपको अपने निवेशों से सम्बंधित सुखद समाचार मिल सकते हैं। इस सप्ताह आप अपने प्रियजनों के साथ यात्रा करने के मन बना सकते हैं। प्रेम संबंध में फ़्रस्ट्रेशन बड़ सकते हैं एवं मन अशांत रहेगा। कार्यक्षेत्र में बेचैनी अधिक रहेगी एवं प्रोजेक्ट समय पर पूर्ण होने में समय अधिक लगाएँगे। इस सप्ताह अपनी सेहत को लेकर आप जो भी एफ़र्ट करेंगे उसका शुभ फल आपको शीघ्र मिलेगा। परिवार में जिस तरह के बदलाव आप चाहते हैं उन्हें प्राप्त करने में अभी समय अधिक लगेगा। सप्ताह के अंत में सुख समृद्धि के शुभ संयोग बनते जाएँगे।
शुभ दिन : ११,१४,१५
.
मकर : ( २२ दिसम्बर – २१ जनवरी )
इस सप्ताह आपके प्रेम संबंध में सुखद अनुभव रहेंगे एवं आप अपने प्रियजनों के साथ एवं अपने जीवन साथी के साथ पार्टी मूड में रहेंगे।कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी एवं सफलता आपके कदम चूमेगी।आर्थिक मामलों में भी सफलता हासिल होगी भले ही वह आपकी अपेक्षाओं से थोड़ा कम क्यों नहों। इस सप्ताह आपको अपनी सेहत की तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है क्योंकि अचानक से परिस्थितियां प्रतिकूल हो सकती हैं एवं किसी बड़ी बीमारी का सामना करना पड़ सकता है। घर परिवार में भी स्ट्रेस अधिक रहेगा एवं अहं के टकराव बढ़ सकते हैं। इस सप्ताह की गई यात्राओं द्वारा सफलता हासिल होगी भले ही वह आपकी अपेक्षाओं से कम क्यों न हों।सप्ताह के अंत में किसी भी तरह के बदलाव से बचें अन्यथा जीवन में कष्ट बढ़ सकते हैं।
शुभ दिन : ९,१०,११,१४
.
कुंभ ( २२ जनवरी – १८ फरवरी )
इस सप्ताह आपके कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी या किसी बड़े बुजुर्ग की मदद से जीवन में सुख समृद्धि के संयोग बनते जाएंगे। प्रेम संबंध में परिस्थितियां धीरे धीरे रोमांटिक होती जाएंगी। आर्थिक मामलों में वैसे तो समय अनुकूल है लेकिन एक बहुआयामी दृष्टिकोण के साथ निवेश करेंगे तो बेहतर परिणाम सामने आएंगे। घर परिवार को लेकर कुछ परेशानियां रहेंगी एवं बेचैनी महसूस करेंगे। इस सप्ताह आपकी दाँतों में दर्द की संभावनाएं बढ़ सकती हैं या फिर सर्दी जुकाम से परेशान हो सकते हैं।यात्राओं द्वारा साधारण परिणाम सामने आएंगे एवं उन्हें टाल दें तो भी कोई हर्ज नहीं है।सप्ताह के अंत में स्थितियां प्रतिकूल रहेंगे, अकेलापन महसूस करेंगे एवं मन अशांत रहेगा।
शुभ दिन : १०,११
.
मीन ( १९ फरवरी – २१ मार्च )
इस सप्ताह आर्थिक दृष्टिकोण से समय अनुकूल रहेगा एवं धन वृद्धि के अच्छे संयोग बनेंगे।सप्ताह की शुरुआत से ही आपको अपने आर्थिक मामलों में अच्छी खबर मिल सकती है। घर परिवार में सुखद अनुभव रहेंगे एवं आपके परिवार के सदस्य आपकी काफ़ी मदद भी करते दिखाई देते हैं। प्रेम संबंध में आपसी प्रेम सुदृढ़ होता जाएगा एवं लव लाइफ़ में खुशियाँ दस्तक देंगी। इस सप्ताह यात्राओं के दौरान किसी महिला को लेकर चिंताएं बढ़ सकती हैं जिस वजह से कष्ट संभव है एवं यात्राएं टाल दें तो बेहतर रहेगा।ख़ान पान पर ध्यान देने की आवश्यकता है अन्यथा पेट से संबंधित कष्ट, इस सप्ताह बढ़ सकते हैं।कार्यक्षेत्र में भी जिस तरह के बदलाव चाहते हैं उन्हें प्राप्त करने में अभी समय लगेगा।सप्ताह के अंत में किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को टाल दें तो बेहतर होगा।
शुभ दिन : ९,११,१३