कार्तिक शुक्ल नवमी को आंवला नवमी के रूप में भी मनाया जाता है।इसे अक्षय नवमी भी कहा जाता है यानी कि इस दिन कोई भी कार्य करें तो उसका क्षय नहीं होता है। इस दिन दान, पवित्र नदी में स्नान, पुण्य कर्म, पूजा पाठ का फल कभी शून्य नहीं होता है।
इस वर्ष भी आंवला नवमी किस दिन मनाया जाए इसमें भी मतभेद हैं। कोई १८ नवम्बर कहता है और कोई १९ नवम्बर की बात कर रहा है। आइए जानते हैं की शास्त्रोक्त आंवला नवमी की दिन मनाई जाएगी।
नवमी तिथि शुरू :
6:04 am (18th नवम्बर) – 7:05 am (19th नवंबर) तक
क्योंकि आंवला तिथि में पूजा पूर्वाह्न समय में की जाती है इसलिए उदया तिथि के हिसाब से १८ नवम्बर को आँवला तिथि रहेगी एवं इस पर्व को मनाया जाएगा।
इस दिन आंवले के पेड़ की पूजा का विधान है, ऐसा माना जाता है कि आंवले के वृक्ष में भगवान विष्णु एवं माता लक्ष्मी का वास रहता है।आँवले के वृक्ष की पूजा से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।इस दिन से सतयुग का प्रारम्भ भी माना जाता है एवं इस दिन भगवान विष्णु के मंत्रों के जाप से जीवन में सुख शांति प्राप्त होगी।
कार्तिक मास भगवान विष्णु को सबसे प्रिय मास है एवं इस महीने ही वह अपनी चीर निद्रा से जागृत होते हैं। आंवला नवमी के दिन, आंवले के वृक्ष की पूजा के साथ ही साथ भगवान विष्णु के मंत्रों के जाप से जीवन में सुख शांति अवश्य प्राप्त होगी।
इस दिन निम्न उपाय करने से जीवन में सुख शांति तो मिलेगी ही, साथ ही मनोकामना पूर्ति करने का उत्तम समय है।
१: करियर में उन्नति के लिए आंवले के वृक्ष की जड़ में दूध और जल अर्पित करें।
२: वैवाहिक जीवन में सुख के लिए आंवले के वृक्ष में अष्टगंध का लेप/ टीका लगाएं एवं उसकी ७ या ११ बार परिक्रमा करें।
३: इस दिन आंवले के वृक्ष का रोपण करने से भी जीवन में सुख शांति मिलती है।
४: आंवले के पेड़ के नीचे ११ घी का दीपक जलाएं, ऐसा करने से किसी भी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति मिलती है। “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” का १०८ बार जाप करें।
५: एक कद्दू लेकर उसके बीच में छेद कर/काट कर अंदर ख़ाली कर दें एवं इसमें कुछ द्रव्य, अनाज, भर कर पहले आंवले के पेड़ के नीचे उसे रख कर उसका पूजन करें और उसे किसी जरूरतमंद व्यक्ति तो दान करें।
६: इस दिन आंवला खरीदकर घर लाएं एवं उसका पूजन कर प्रसाद के रूप में उसे भोग लें। ऐसा करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता आपके अंदर बढ़ती जाएगी। आयुर्वेद में आंवले को विशेष स्थान दिया गया है, ऐसा माना जाता है की आंवले में ६ रसों में से पांच रस व्यस्त हैं। इसीलिए इन्हें ग्रहण करने से जीवन में तंदुरुस्ती बढ़ती है।
७: इस दिन एक कलश में गंगाजल एवं जल डाल कर उसे एक थाल से ढक दें । थाली के ऊपर चने की दाल रखें और उसके ऊपर आंवले के फल रख दें। माता लक्ष्मी नारायण के समक्ष इसे रख कर आंवला नवमी में इसका पूजन करें। कलश में स्वस्तिक बनाएं एवं विष्णु मंत्र का जाप करें। अगले दिन यानी की १९ नवम्बर को जल को पूरे घर में छिड़कें एवं बाक़ी जल को समास्त घर के सदस्यों को ग्रहण करने के लिए दें। चने की दाल बना कर भोग स्वरूप ग्रहण करें। आँवलें को प्रसाद स्वरूप कच्चा ही खाएँ। जीवन में अच्छी सेहत एवं सभी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए यह उत्तम उपाय है।
८: इस दिन आँवले के पेड़ के नीचे भोजन करने से सिह्वर की अपार अनुकम्पा मिलती है।
,
,
९: इस दिन आँवले को ऊपर से थोड़ा काट कर उस पर घी और कपूर की बाती लगा कर ९ दिये प्रज्वल्लित करें, विष्णु मंत्र का जाप करें एवं घर में आरती कर तुलसी जी के नीचे इसे रख दें। भगवान विष्णु एवं माता लक्ष्मी की अपार कृपा बरसेगी।