शरदीय नवरात्रि एवं दशहरा:  २६ सितम्बर – ५ अक्टूबर २०२२ ,,,,, कलश स्थापना मुहूर्त, देवी के मंत्र, नवरात्रि का महत्व , मुहूर्त एवं पूजा विधान,,,,, संधि पूजन मुहूर्त।  

शरदीय नवरात्रि एवं दशहरा 

२६ सितम्बर – ५ अक्टूबर २०२२ :

महत्व , मुहूर्त एवं पूजा विधान : 

इस वर्ष शरद नवरात्रि २६ सितम्बर से शुरू हो रही है एवं दशहरा ५ अक्टूबर को मनाया जाएगा। नवरात्रि की प्रतिपदा सोमवार के दिन शुरू होने की वजह से माँ गज यानी की हाथी की सवारी पर बैठ कर आएँगी। हाथी की सवारी पर बैठ कर आने से अधिक वर्षा के योग बनते हैं एवं धन धान्य एवं सुख सौहार्द में भी बड़ोतरि होती है। 

नवरात्रि का महत्व:

नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा (Durga) के सभी नौ रूपों की पूजा की जाती है. पूरे वर्ष में चार नवरात्रि होती हैं, जिनमे दो गुप्त नवरात्रि होती हैं जो तांत्रिक सिद्धि के लिए मुख्यतः मानी जाती हैं एवं दो सामाजिक रूप से मनायी जाने वाली नवरात्रि होती हैं जिन्हें चैत्र के महीने में एवं शरद नवरात्रि के रूप में धूम धाम से मनाया जाता है।

इन पूरे नौ दिन, संसार में देवी शक्ति का संचार अत्यधिक रूप में रहता है एवं उनकी उपासना से साधक के जीवन में धन धान्य, सुख समृद्धि एवं परिवार में ख़ुशहाली सभी बड़ती है। शत्रुओं का हनन होता है एवं किसी भी प्रकार के नज़र दोष, भूत-प्रेत, तंत्र मंत्र का असर आदि से भी मुक्ति प्राप्त होती है।  इन पूरे नौ दिनो में माँ  के नौ स्वरूपों के पूजन का विधान है।यह नौ दिन साधना के लिए भी विशेष माने जाते हैं एवं प्रतिदिन एक चक्र पर साधना कर निर्वाण प्राप्ति के मार्ग को भी प्रशस्त करने में साधक सफल हो सकते हैं।

नवरात्रि की पूजा-विधि:

नवरात्रि में प्रथम दिन, शुभ  मुहूर्त में कलश स्थापना की जाती है, किसी मिट्टी के पात्र में जौ बोए जाते हैं। नवग्रहों के साथ षोडश मात्रिकाओं एवं समस्त देवी देवताओं का आवाहन कर पूजन किया जाता है। अखंड ज्योति जलायी जाती है एवं माँ  के नौ रूपों का विधिवत पूजन किया जाता है। यह समय साधना के लिए सर्वोत्तम रहता है। माँ के नवार्ण मंत्र का पूजन विशेषकर किया जाता है। दुर्गा सप्तशती का पाठ इस समय करना अत्यंत शुभ होता है।

कलश स्थापना विधि :

प्रतिपदा के दिन कलश स्थापना से पूर्व निम्न मंत्र का उच्चारण कर माँ  का आशीर्वाद लेकर नवरात्रि पूजन की शुरुआत करें :

 “ॐ जयंती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तु‍ते।।” 

एक चौकी लें एवं उसमें लाल वस्त्र बिछा कर माँ दुर्गा की मूर्ति स्थापित करें। एक मिट्टी का गोलाकार बड़ा बर्तन लें  उसमें मिट्टी डाल कर जौं बोयें, उसके मध्य में एक पीतल का कलश स्थापित करना है। कलश के अंदर जल भर कर उसमें एक कौड़ी, एक गोमती चक्र, एक सिक्का, सुपारी, हल्दी, डालें। कलश के गले में मौली बांधें। फिर उसमें पाँच आम की या फिर अशोक की पत्तियाँ डालें एवं एक कटोरी में चावल भर कर उसके ऊपर ढक दें। एक जटा वाला नारियल लेकर उसमें लाल वस्त्र को लपेट लें एवं ऊपर से मौली बांध दें। ध्यान रहे कि नारियल की आँख/ मुँह आपकी तरफ़ हो। इस नारियल को कलश के ऊपर स्थापित कर दें। एक चावल की ढेरी के ऊपर यह कलश मिट्टी के बर्तन के मध्य में स्थापित करें  एवं उसके चारों तरफ़ जौं बोयें।

कलश स्थापित करने के लिए शुभ मुहूर्त अवश्य देखना चाहिए। प्रातः काल द्विस्वभाव लग्न में कलश स्थापित करना शुभ माना जाता है। कन्या लग्न प्रातः ६:११ मिनट से शुरू हो रहा है जो ७:५५ मिनट तक रहेगा। आप अभिजीत मुहूर्त में भी कलश स्थापित कर सकते हैं।

कलश स्थापना मुहूर्त:

नवरात्रि की प्रतिपदा में कलश स्थापन किया जाता है। कलश स्थापना करने से साधक माँ एवं समस्त देवी देवताओं का आवाहन करते हैं एवं उन्हें साक्षी मान कर पूजन करते हैं।

घट स्थापना मुहूर्त : 26 सितम्बर 2022 प्रातः काल  06:11 बजे   से 7:55 am तक 

अभिजीत मुहूर्त्त: 11:48 am से 12:38 pm तक।

प्रतिपदा तिथि २६ सितम्बर प्रातः ३:२२ मिनट से २७ सितम्बर ३:०९ मिनट तक रहेगी। 

इस वर्ष शरदीय नवरात्रि २६ सितम्बर से शुरू हो रही हैं एवं  ४ अक्टूबर को समाप्त होगी। ५ अक्टूबर को दशहरा ,  विजयदशमी मनायी जाएगी।

नवरात्रियों के नौ दिनो में देवी के विभिन्न स्वरूप का पूजन निम्न रूप से किया जाता है।

निम्न लिखित अनुसार माँ को उनके निर्धारित दिन में भोग लगाएँ एवं उस दिन के रंग अनुसार वस्त्र पहने तो अधिक शुभता  प्राप्त करेंगे। 

२६ सितम्बर  :  प्रथम नवरात्रि  –  माँ शैलपुत्री पूजा ,       भोग – घी ,       ग्रह – चंद्रमा   रंग – सफ़ेद  
२७ सितम्बर :  द्वितीय नवरात्र  –  माँ ब्रह्मचारिणी पूजा,   भोग – शक्कर,   ग्रह – मंगल ;  रंग – लाल  
२८ सितम्बर  :  तृतीय नवरात्र  –  माँ चंद्रघंटा पूजा,        भोग – खीर,       ग्रह – शुक्र;    रंग – गहरा नीला  
२९ सितम्बर  :  चतुर्थ नवरात्र  –   माँ कुष्मांडा पूजा ,     भोग – मालपुआ   ग्रह – सूर्य ,    रंग – पीला  
३० सितम्बर  :   पंचमी नवरात्र  –  माँ स्कंदमाता पूजा     भोग – केले        ग्रह – बुद्ध      रंग – हरा  
१ अक्टूबर    :  षष्ठी नवरात्र  –   माँ कात्यायनी पूजन   भोग – शहद        ग्रह – बृहस्पति    रंग – स्लेटी  
२ अक्टूबर   :  सप्तमी नवरात्र  –  माँ कालरात्रि पूजन    भोग – गुड़          ग्रह – शनी       रंग – नारंगी  
३ अक्टूबर   :  अष्टमी नवरात्रि  -माँ महागौरी पूजन      भोग – नारियल;    ग्रह – राहू    रंग – पीकॉक हरा 
४ अक्टूबर   :  नवमी नवरात्र  –  माँ सिद्धिदात्री पूजा,   भोग – तिल/ अनार; ग्रह – केतु    रंग – गुलाबी

४ अक्टूबर  : आयुध पूजन ( शस्त्र पूजन) 

संधि पूजन समय : ३ अक्टूबर को संध्या ४:१३ मिनट – संध्या ५:०१ मिनट तक।

५ अक्टूबर – विजय दशमी/ दशहरा , दुर्गा विसर्जन , शमी पूजन, अपराजिता पूजन, नील कंठ दर्शन। 

विजय दशमी पूजन समय : ५ अक्टूबर, दोपहर १:२० मिनट से ३:४१ मिनट तक।

कई लोग अष्टमी को कन्या पूजन करते हैं एवं कई नवमी पर बाल कन्याओं की पूजा के साथ नवरात्रि का  उद्यापन करते हैं।  बाल कन्याओं की पूजा की जाती है और उन्हे हलवे, पूरी , गिफ़्ट आदि दे कर  नवरात्र व्रत का उद्यापन किया जाता है।

महा अष्टमी तिथि २ अक्टूबर संध्या ६:४७ मिनट से ३ अक्टूबर शाम ४:३७ मिनट तक रहेगी। अष्टमी तिथि ३ अक्टूबर को मनायी जाएगी।

२ अक्टूबर को माँ  सरस्वती का आह्वाहन होगा एवं ३ अक्टूबर को माँ सरस्वती पूजन होगा। 

संधि पूजन मुहूर्त  :

3 अक्टूबर २०२२  ( देवी चामुण्डा के हवन का मुहूर्त) : 4:13 pm – 5:01 pm 

आयुध पूजन/ शास्त्र पूजन मुहूर्त  :

४ अक्टूबर 2022, दोपहर  2:08 pm – 2:55 pm 

,

माँ को प्रसन्न करने के कुछ अदभुद मंत्र : 

माँ के नवार्ण मंत्र का जप करने से नाना प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलती है एवं समस्त मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।

ॐ  ऐं ह्रिं क्लीं चामुण्डाय विच्चे इस मंत्र का रोज़ १०८ बार पाठ अवश्य करें।

दुर्गा सप्तशती का सम्पुट  पाठ, साधक के लिए विशेष सफलता लेकर आता है। किसी भी प्रकार का रोग, दोष, हानि, काला जादू, भूत प्रेत आदि से परेशानी हो तो माँ का सम्पत पाठ करने से माँ अपने भक्तों की रक्षा करती हैं एवं उन्हें उनकी समस्याओं से मुक्ति दिलवाती हैं।

दुर्गा सप्तशती के तेरह अध्याय रोज़ पड़ने चाहिए, अगर वह सम्भव नहीं है तो मध्यम चरित्र अवश्य पड़ना चाहिए। यह भी सम्भव नहीं है तो माँ के बत्तीस नामावली का पाठ करना चाहिए, यह भी सम्भव नहीं है तो सिद्ध कुंजिक स्त्रोत का पाठ करना बहुत शुभ होता है।

देवी माँ के किसी भी स्वरूप का स्मरण कर केवल ॐ  दुर्गाय नमः का पाठ करना भी शुभ फल देता है।

आप माँ के निम्न मंत्र का जप भी रोज़ १०८ बार कर सकते हैं।

“या देवी सर्वभू‍तेषु माँ शक्ति रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।’ 

Tags: , , , , , ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PHP Code Snippets Powered By : XYZScripts.com