गंगा दशहरा (25th May 2026) पर करें ये 5 उपाय और पाएं धन, सुख, शांति और पितरों का आशीर्वाद! 🚩

0 Comment

जब शिव जी की जटाओं से धरती पर उतरी थीं मां गंगा… राजा भगीरथ के पूर्वजों का अपने स्पर्श से  किया था कल्याण,,,,,!!

इसीलिए गंगा दशहरा  के दिन गंगा जी में डुबकी लगाना  सिर्फ एक डुबकी नहीं है … गंगा दशहरा के दिन मां गंगा में स्नान करने से मिट जाते हैं 10 जन्मों के पाप! 🌊

गंगा दशहरा (25th May 2026) पर करें ये 5 उपाय और पाएं धन, सुख, शांति और पितरों का आशीर्वाद! 🚩

गंगा दशहरा ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को पड़ता है।  इस वर्ष गंगा दश हरा २५ मई २०२६ को पड़ रहा है।

.

जानिए इस दिव्य दिन के चमत्कारी मंत्र, अचूक उपाय और वो रहस्य जो आपकी किस्मत बदल सकते हैं…

.

गंगा दशहरा हिंदू धर्म का एक अत्यंत पवित्र और पुण्यदायी पर्व माना जाता है। मान्यता है कि इसी दिन मां गंगा शिव जी की जटाओं से धरती पर अवतरित हुई थीं ताकि राजा भगीरथ के पूर्वजों का उद्धार हो सके। इस दिन गंगा स्नान, दान, जप और पूजा करने से व्यक्ति के दस प्रकार के पाप नष्ट हो जाते हैं, इसलिए इसे “दशहरा” कहा जाता है।

✨ गंगा दशहरा के दिन मां गंगा की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि, मानसिक शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त होती है। जिन लोगों के जीवन में बाधाएं, आर्थिक समस्याएं या पितृ दोष होते हैं, उनके लिए यह दिन अत्यंत शुभ माना गया है।

🔱 गंगा दशहरा के पावन दिन करें ये कार्य:
• प्रातः स्नान करके मां गंगा का ध्यान करें
• गंगा जल से भगवान शिव का अभिषेक करें
• गरीबों को भोजन, वस्त्र और जल का दान करें
• “ॐ नमः शिवाय” और गंगा मंत्रों का जाप करें
• पीपल या तुलसी के पास दीपक जलाएं।

,

🌊 गंगा दशहरा पर शक्तिशाली मंत्र:

1️⃣ “ॐ श्री गंगायै नमः”
👉 इस मंत्र का 108 बार जाप करने से पापों का नाश होता है।

2️⃣ देवि सुरेश्वरि भगवति गंगे त्रिभुवन तारिणि तरल तरंगे।”
👉 यह मंत्र मां गंगा की कृपा और मानसिक शांति के लिए अत्यंत प्रभावी माना जाता है।

3️⃣ “ॐ नमः शिवाय”
👉 गंगा और शिव की संयुक्त कृपा प्राप्त करने के लिए।

,

✨ गंगा दशहरा के अचूक उपाय:

🔸 घर में गंगाजल का छिड़काव करें — नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
🔸 तांबे के पात्र में जल भरकर सूर्य को अर्घ्य दें — करियर और स्वास्थ्य में लाभ मिलता है।
🔸 10 प्रकार के दान करें — जैसे फल, वस्त्र, जल, मटका/ घड़ा/ अनाज, पंखा, मिठाई आदि।
🔸 शाम को गंगा माता के नाम का दीपदान करें — जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
🔸 पितरों की शांति के लिए जल में काले तिल एवं चावल मिला कर जल में प्रवाहित करें।

🙏 मान्यता है कि गंगा दशहरा पर श्रद्धा और भक्ति से किया गया हर पुण्य कार्य कई गुना फल देता है। इस दिन मां गंगा से सच्चे मन से प्रार्थना करने पर जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और घर में सकारात्मकता का वास होता है।

हर हर गंगे! 🚩

Tags: , , , , , ,

Leave a Reply

Your email address will not be published.

PHP Code Snippets Powered By : XYZScripts.com