वार्षिक टैरो भविष्यफल २०२३ …. कैसा रहेगा आपका वर्ष २०२३ …. आपके Sun Signs पर आधारित भविष्यफल …

 
वार्षिक टैरो भविष्य फल 
( २०२३ ) 
नन्दिता पाण्डेय 
ऐस्ट्रोटैरोलोजर , आध्यात्मिक गुरु, लाइफ कोच 
 

मेष ( २२ मार्च – २१ अप्रैल )  

 
टैरो  के दृष्टिकोण से वर्ष २०२३ में आपके परिवार में सुख सौहार्दय के शुभ संयोग बन रहे हैं। आप अपने परिवार के साथ किसी बेहतर स्थान पर शिफ्ट होने का मन बना सकते हैं। प्रॉपर्टी द्वारा भी शुभ फल प्राप्त होगा। सेहत में भी काफी सुधार इस वर्ष नज़र आएँगे एवं बीते वर्षों की तकलीफ इस वर्ष में समाप्त होती जाएँगी। इस वर्ष की गयी यात्राओं द्वारा भी काफ़ी सफलता हासिल होगी एवं आप इस पूरे वर्ष यात्राओं की तरफ काफी आकर्षित रहेंगे एवं यात्राओं में बिजी भी रहेंगे। कार्यक्षेत्र में किसी प्रोजेक्ट से दूरियाँ बन सकती है या फिर कोई हानि भी हो सकती है। धन संबंधी मामलों में आपको संयम बरतने की आवश्यकता है, अधिक वाद विवाद आपके लिए कष्टप्रद हो सकता है। प्रेम संबंध धीरे धीरे सुदृढ़ होंगे लेकिन अगर आपने लापरवाही बरती तो जीवन में कष्ट भी बड़ सकते हैं। 
 
 
वृषभ ( २२ अप्रैल – २१ मई ) :
 
आर्थिक मामलों के लिए यह वर्ष शुभ संयोग बना रहा है एवं आय के नए स्रोत भी खोलते जाएगा।निवेशों द्वारा फायदे होंगे एवं सेलब्रेशन के शुभ संयोग बन रहे हैं। सेहत में सुधार रहेगा एवं कोई नयी हेल्थ एक्टिविटी आपके लिए तंदुरुस्ती लेकर आएगी। परिवार में आपसी प्रेम बढ़ेगा एवं आप अपने परिवार के साथ घर की साज सज्जा में काफी इन्वोल्व रहेंगे एवं इस संबंध में खरीदारी के मूड में भी रहेंगे। प्रेम सम्बंध में रोमांस की एंट्री शनै शनै होती जाएगी एवं जीवन में सुख सौहार्द प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में नेटवर्किंग द्वारा शुभ फल प्राप्त होगा एवं आपके द्वारा बनाए गए नए कांटैक्ट आपके लिए भविष्य में शुभ परिणाम लेकर आएँगी। यात्राओं द्वारा भी यह वर्ष आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। हो सकता है कि अधिकतर यात्राएँ किसी शुभ समारोह में शामिल होने के लिए हो सकती हैं। वर्ष के अंत में अत्यंत शुभ अवसर खुलते जाएँगे एवं जीवन में सुख सौहार्द प्राप्त करेंगे। 
 
 
मिथुन ( २२ मई – २१ जून ) :
 
टैरो के दृष्टिकोण से इस वर्ष आपको अपने निवेशों द्वारा आपके लिए शुभ समाचार आपको प्राप्त होंगे। हो सकता है कुछ नया निवेश भी आप इस वर्ष करने के इच्छुक रहेंगे। कार्य क्षेत्र में प्रोजेक्ट देरी से पूरे होंगे एवं उन्हें पूरा करने के लिए एफ़र्ट अधिक करने पड़ेंगे।  परिवार के सानिध्य में सुखद समय व्यतीत करना पसंद करेंगे। बच्चों के साथ समय व्यतीत करना आपके लिए शुभ संयोग बनाएगा। आप अपने परिवार के साथ किसी रमणीय स्थल पर घूमने फिरने का प्लान इस वर्ष बना सकते हैं। प्रेम सम्बंध में सुखद समय व्यतीत करेंगे एवं आपकी लव लाइफ में समय रोमांटिक रहेगा एवं आपसी प्रेम सुदृढ़ होता जाएगा। सेहत में किसी युवा की सेहत को लेकर थोड़ा सा परेशान इस वर्ष रह सकते हैं। अपनी सेहत की तरफ़ भी इस वर्ष आपको ध्यान देने की आवश्यकता है। इस वर्ष की गयी यात्राओं ए दौरान किसी पितृतुल्य व्यक्ति को लेकर मन थोड़ा सा परेशान हो सकता है एवं बेचैनी बड़ेगी। हालांकि वर्ष के उत्तरार्ध में जीवन में धीरे धीरे सुधार आएगा एवं मन में आगे कुछ करने की तमन्ना आपके अंदर दृढ़ होती जाएगी। 
 
 
कर्क ( २२ जून – २१ जुलाई ) :
 
कार्य क्षेत्र में उन्नति होगी एवं किसी ऐसे व्यक्ति का आपको साथ प्राप्त होगा जिनकी आर्थिक मामलों में पकड़ मजबूत है। आर्थिक दृष्टिकोण से भी समय शनै शनै सुधरता नज़र आ रहा है एवं पूरे वर्ष में धीरे धीरे आय में वृद्धि के संयोग बन रहे हैं। सेहत में काफ़ी सुधार इस वर्ष नज़र आएँगे एवं अपने प्रिय जैन के सानिध्य में समय व्यतीत करेंगे तो अधिक तंदुरुस्ती महसूस होगी। परिवार में किसी ऐसी महिला का सहयोग प्राप्त होगा जिन्होंने मेहनत कर जीवन में एक मुकाम हासिल किया हो। प्रेम संबंध में किसी बात को लेकर मन थोड़ा स असंशय में रहेगा एवं लव लाइफ से संबंधित यात्राओं को लेकर भी मन परेशान हो सकता है। हालांकि इस वर्ष की गयी यात्राओं द्वारा आपके लिए शुभ समाचार आएँगे एवं यात्राएँ सफल रहेंगी। वर्ष के आखिर में किसी प्रिय जन या फिर किसी युवा से संबंधित किसी समाचार को प्राप्त कर मन व्यथित हो सकता है।
 
सिंह ( २२ जुलाई – २१ अगस्त ) :
 
इस वर्ष आपकी लव लाइफ में ख़ुशियाँ दस्तक देंगी। आपको अपने सतही द्वारा काफ़ी अटेन्शन भी मिलेगी। प्रेम सम्बंध में समय सुखद बीतेगा एवं आपसी प्रेम सुदृढ़ होता जाएगा। कार्यक्षेत्र में शनै शनै उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे एवं जीवन मे सफलता प्राप्त  करेंगे। परिवार में जश्न का माहौल रहेगा एवं आपसी प्रेम, सामंजस्य एवं अंडर्स्टैंडिंग भी काफ़ी अच्छी रहेगी। इस वर्ष आपको यात्राओं को जितना हो सकते टाल देना चाहिए, यात्राओं के दौरान भावनात्मक तौर पर परेशान हो सकते हैं। आर्थिक व्यय भी अधिक रहेंगे एवं आपको अपने निवेशों की तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है। वर्ष के अंत में समय थोड़ा सा कठिन गुजर सकता है एवं आप में से कुछ एक के लिए संतान संबंधित कष्ट भी बड़ सकते हैं। 
 
कन्या : ( २२ अगस्त – २१ सितम्बर ) :
 
वर्ष २०२३ में आपके कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी एवं मान सम्मान बड़ेगा। प्रोजेक्ट समय पर पूर्ण होते जाएँगे एवं आपके जून्यर भी आपके कार्य को पूरा करने में आपकी मदद करेंगे। आर्थिक धन आगमन के शुभ संयोग इस पूरे वर्ष बनते रहेंगे एवं आप अपने निवेशों द्वारा शुभ फल प्राप्त करेंगे। परिवार में भी सुख सौहार्द बना रहेगा एवं आपको अपने परिवार के किसी ऐसे व्यक्ति की मदद से जीवन में खुशियां मिलेंगी जिनकी रौबीली पर्सनालिटी है। इस वर्ष यात्राओं द्वारा भी शुभ फल प्राप्त होंगे एवं यात्राएँ सफलता के मार्ग प्रशस्त करेंगी। सेहत की तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है एवं किसी युवा की सेहत को लेकर ख़ास चिंता बनी रहेगी। प्रेम सम्बंध में अचानक से किसी समाचार को सुनकर मन दुखी हो सकता है। किसी स्थान विशेष को लेकर भी दूरियाँ बड़ सकती हैं। वर्ष के अंत में मन व्यर्थ की चिंता कर सकता है एवं जीवन में व्याकुल रहेंगे। 
 
 
तुला ( २२ सितम्बर – २१ अक्टूबर ) :
 
वर्ष २०२३ में आपकी लव लाइफ में खुशियां दस्तक दे रही हैं एवं आपसी प्रेम भी सुदृढ़ होता जाएगा। इस वर्ष आप अपने साथ के साथ शांत एवं एकांत में समय व्यतीत करना पसंद करेंगे। हो सकता है की इस वर्ष आप कई धार्मिक समारोह में भी अपने प्रियजन के साथ शामिल हों। कार्य क्षेत्र में खट्टे मीठे अनुभव रहेंगे एवं कोई ऐसे व्यक्ति आपके अंदर की व्याकुलता को ढांढस देंगे जिनकी आर्थिक मामलों में समझ काफ़ी अच्छी है। आर्थिक मामलों में भी थोड़ा सा रिस्क लेकर निवेश करना आपके हक़ में फ़ैसला लेकर आएगा। साझेदारी में किए गए निवेश भी आपके लिए शुभ फल लेकर आएँगे। सेहत की तरफ ध्यान अवश्य दें अन्यथा कष्ट बड़ सकते हैं। घर परिवार में किसी विवाह को लेकर चिंता अधिक रहेगी एवं इसका प्रतिकूल प्रभाव आपकी सेहत में भी रहेगा। परिवार में भी अकेलापन महसूस हो सकता है, परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर भी मन चिंता करेगा। इस वर्ष यात्राओं को टाल दें तो बेहतर होगा। वर्ष के अंत में अहं के टकराव से बचें तो बेहतर होगा। 
 
वृश्चिक ( २२ अक्टूबर – २१ नवम्बर ):
वर्ष २०२३ में आपके कार्यक्षेत्र में उन्नति के संयोग बन रहे हैं एवं कोई नया प्रोजेक्ट इस वर्ष आप शुरू कर सकते हैं जिसका उत्तम फल आपको भविष्य में भी मिलता नजर आ रहा है। आर्थिक दृष्टिकोण से धन वृद्धि के शनै शनै संयोग बन रहे हैं। परिवार के भरपूर सपोर्ट आपके जीवन में रहेगा। परिवार के युवा वर्ग द्वारा आपको शुभ समाचार प्राप्त हो  सकता है। रोमांस के लिए यह वर्ष शुभ है एवं आपकी लव लाइफ में धीरे धीरे से सुखद समय इस वर्ष प्रवेश करेगा। इस वर्ष आपको अपनी सेहत की तरफ़ ख़ास ध्यान देने की आवश्यकता है विशेषकर अगर आप यात्राएँ अधिक करते हैं तो सेहत पर विशेष ध्यान देने की कोशिश करें। यात्राओं के दौरान किसी मातृतुल्य महिला की सेहत को लेकर भी चिंता अधिक बड़ सकती हैं। वैसे यात्राओं को इस वर्ष टाल दें तो बेहतर होगा। वर्ष के आखिर में स्तिथियाँ आपके अनुकूल हो जाएंगी एवं मन प्रसन्न  रहेगा। 
 
 
 
धनु ( २२ नवम्बर – २१ दिसम्बर ) : 
 
कार्य क्षेत्र में उन्नति होगी एवं इस वर्ष आपको कोई दो प्रोजेक्ट काफ़ी आकर्षित कर सकते हैं लेकिन इनमे से किसी एक पर ही आप आगे अमल कर सकते हैं। ऐसी स्थिति में आपको अपने मन की सुननी चाहिए एवं फिर निर्णय लेना आपके हित में रहेगा। कलात्मक कार्यों द्वारा, लेखन से सम्बंधित कार्य आदि भी आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएँगे। आर्थिक मामलों में भी धन लाभ की प्रबल स्थितियां बन रही हैं एवं कुछ नया सीख कर निवेश करेंगे तो अधिक सफलता हासिल होगी। इस वर्ष आप अपनी इंट्यूइशन का अनुसरण कर निवेश करें, यह आपके लिए धन लाभ लेकर आएगा। प्रेम सम्बंध में समय अनुकूल है एवं आपसी प्रेम सुदृढ़ होता जाएगा। आप अपने जीवन साथी के साथ अपने सुंदर भविष्य के लिए प्रयासरत रहेंगे।परिवार में किसी युवा को लेकर मन प्रसन्न रहेगा एवं शुभ समाचार प्राप्त होगा। यात्राओं के लिए यह वर्ष शुभ नहीं है एवं इन्हें जितना अधिक टाल दें उतना बेहतर होगा। सेहत में काफी कष्ट बड़ सकते हैं एवं पेट संबंधित कष्ट अधिक रहेंगे। वर्ष के अंत में जीवन में की गयी एक नयी शुरुआत आपके लिए शुभ समाचार लेकर आएगी एवं सुख समृद्धि के संयोग भी बनाएगी। 
 
 
मकर : ( २२ दिसम्बर – २१ जनवरी ):
 
इस वर्ष आपके कार्यक्षेत्र में उन्नति के विशेष संयोग बन रहे हैं एवं अपने प्रोजेक्ट में कुछ नयी रेस्पॉन्सिबिलिटी भी आपको मिल सकती है। प्रेम सम्बंध में समय अनुकूल रहेगा एवं आपसी प्रेम सुदृढ़ होगा। आप में से कुछ एक के लिए इस वर्ष विवाह के भी शुभ संयोग बन रहे हैं। आप अपने साथी के साथ किसी बेहतर स्थान पर शिफ्ट होने का मन भी बना सकते हैं। आर्थिक मामलों में व्यय की स्थितियां बनेंगी एवं भावनात्मक कारणों की वजह से भी व्यय अधिक रहेंगे। संतान पक्ष पर भी व्यय होते नजर आ रहे हैं। सेहत में धीरे धीरे सुधार नज़र आएँगे हालांकि आपकी अपेक्षाओं से कमतर ही होंगे फिर भी तंदुरुस्ती बनी रहेगी। परिवार में तनाव की स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। इस वर्ष यात्राओं में बरती गयी लापरवाही आपको काफ़ी भारी पड़ सकती है। वर्ष के अंत में सफलता के मार्ग खुलेंगे एवं इन्हें सफल बनाने में आपको किसी ऐसे व्यक्ति की मदद मिलेगी जिन्होंने मेहनत कर जीवन में सफलता प्राप्त की हो। 
 
 
कुंभ ( २२ जनवरी – १८ फरवरी ) :
 
इस वर्ष आपके कार्यक्षेत्र में उन्नति के विशेष संयोग बन रहे हैं। आप अपने कार्यों में काफ़ी बदलाव भी लेकर आ सकते हैं जो आपके जीवन में सफलता के मार्ग खोल सकते हैं। यह वर्ष आपके प्रोजेक्ट की सफलता का शुभ समाचार लेकर आ रहा है। आर्थिक दृष्टिकोण से यह वर्ष अत्यंत उत्तम वर्ष है एवं धन संचय करने के नए स्रोत भी खुलते जाएँगे। सेहत में भी काफ़ी सुधार इस वर्ष रहेगा एवं आपकी सेहत को सुधारने में आपके प्रियजन आपका काफी सहयोग करेंगे।परिवार में जश्न का माहौल रहेगा एवं किसी विवाह समारोह में शामिल भी हो सकते हैं। धर्म कर्म के कार्यों में मन लगेगा एवं बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा। इस वर्ष की गयी यात्राएँ विशेष सफलता लेकर आ सकती हैं। प्रेम सम्बंध में समय अनुकूल होता जाएगा एवं आपसी प्रेम में शनै शनै वृद्धि होगी। इस वर्ष के अंत में आप अपने जीवन में काफ़ी बिजी रहेंगे लेकिन किसी भी लिखा पढ़ी के काम को सोच समझ कर करेंगे तो बेहतर समय प्राप्त होगा। 
 
 
मीन ( १९ फरवरी – २१ मार्च ):
 
वर्ष २०२३ आपके लिए खट्टे मीठे अनुभव लेकर आ रहा है। कार्य क्षेत्र में उन्नति तभी होगी जब आप अपने साथ हमेशा एक बैकअप प्लान के साथ रहेंगे। इस वर्ष आपके कार्यक्षेत्र में आपको किए गए वादे भी आपके प्रयास से पूरे होते नजर आ रहे हैं। अधिक चिंता करने से सेहत में प्रतिकूल परिणाम आ सकता है एवं रात की नींद में भी ख़लल रहेगा। प्रेम संबंध रोमांटिक रहेंगे एवं आप अपने साथी के साथ अपने भविष्य के लिए कुछ ठोस निर्णय भी ले सकते हैं या फिर किसी बेहतर स्थान पर शिफ्ट होने का मन भी बना सकते हैं। आर्थिक व्यय अधिक रहेंगे एवं संतान पक्ष पर व्यय अधिक होते नजर आ रहे हैं, हालाँकि अप्रैल के पश्चात धन संचय की कुछ स्थितियां बनेंगी। परिवार में किसी युवा को लेकर भी चिंता अधिक बड़ सकती है। यात्राओं द्वारा शुभ परिणाम सामने आएंगे एवं यात्राएँ सफल रहेंगी। इस वर्ष के अंत में किसी पितृतुल्य व्यक्ति को लेकर भी चिंता अधिक बड़ सकती है। 
 
 
आपका नव वर्ष २०२३ शुभ हो, सुख – समृद्धि, शांति जीवन में प्राप्त हो…।
 
ज्योतिषाचार्या नन्दिता पाण्डेय  
#9312711293( Whatsapp Messages only please),
email : soch.345@gmail.com
Tags: , , , , , , , , , , , , , , , , , ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PHP Code Snippets Powered By : XYZScripts.com