साप्ताहिक टैरो भविष्य फल    (२६ जून  –  २ जुलाई   २०२१ ) 

0 Comment
 
 
साप्ताहिक टैरो भविष्य फल 
  (26 जून  –  २ जुलाई   २०२१ ) 
नन्दिता पाण्डेय 
ऐस्ट्रोटैरोलोजर , आध्यात्मिक गुरु, लाइफ़ कोच 
 

मेष ( २२ मार्च – २१ अप्रैल )  

 
आर्थिक मामलों में स्तिथियाँ बेहतर होंगी एवं धन वृद्धि के शुभ संयोग बनेंगे। कार्य क्षेत्र में आप अपने पर भरोसा कर किसी भी निर्णय पर पहुंचेंगे तो वह सफलता लेकर आएगा। प्रेम सम्बंध इस सप्ताह मधुर रहेंगे एवं आप अपने साथी के साथ किसी बेहतर स्थान पर शिफ्ट होने का मन बना सकते हैं। परिवार में भी सुख सौहार्दय बना रहेगा। यात्राओं को इस  सप्ताह टाल दें तो बेहतर होगा। सेहत की तरफ़ आपको ध्यान देने की आवश्यकता है। सप्ताह के अंत में भी सेहत थोड़ी नासाज़ रहेगी। 
 
शुभ दिन :      २६,२८,३०
 
वृषभ ( २२ अप्रैल – २१ मई ) :
 
कार्य क्षेत्र में उन्नति होगी एवं आपको अपने प्रोजेक्ट को सफल बनाने के कई अवसर भी इस सप्ताह प्राप्त होते जाएँगे। प्रेम सम्बंध में समय रोमांटिक बीतेगा एवं कोई दो निर्णय के मध्य थोड़ा सा कन्फ़्यूज़न रहेगा कि इसमें से किस पर अमल किया जाए। सेहत की तरफ़ किए गए प्रयास अंत में तंदुरुस्ती लेकर आएँगे। आर्थिक धन व्यय इस सप्ताह अधिक हो सकता है एवं इस तरफ़ आपको ध्यान देने की आवश्यकता है। परिवार में किसी महिला को लेकर चिन्ताएँ बड़ेंगी। यात्राओं को इस सप्ताह टाल देना बेहतर होगा। सप्ताह के अंत में अपनी बात पर अड़े रहें, इसका परिणाम अंत में  शुभ होगा। 
 
शुभ दिन :   २६,२७
 
मिथुन ( २२ मई – २१ जून ) :
 
आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह अत्यंत अनुकूल है एवं धन वृद्धि के शुभ संयोग बना रहा है। सेहत में भी सुधार इस सप्ताह आएगा। यात्राओं द्वारा सफलता हासिल होगी। परिवार में किसी बात को लेकर चिन्ताएँ बढ़ेगी या फिर किसी हानि की सम्भावना बड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में लीक पड़ी के सभी काम को सम्भाल कर करें तो बेहतर होगा अन्यथा एक छोटी सी गलती आपको भविष्य में भारी पड़ सकती है। प्रेम सम्बंध में इस सप्ताह धोखे प्राप्त हो सकते हैं या फिर किसी अफवाह को लेकर मन अशांत हो सकता है। सप्ताह के अंत में मन थोड़ा सा मायूस रहेगा। 
 
शुभ दिन : २८,२९,१
 
कर्क ( २२ जून – २१ जुलाई ) :
 
आर्थिक मामलों के लिए यह समय अनुकूल है एवं धन वृद्धि के शुभ संयोग बनेंगे। प्रेम सम्बंध में भी शुभ समय बीतेगा एवं आप अपने साथी के सानिध्य में सुकून प्राप्त करेंगे। कार्यक्षेत्र में बातचीत द्वारा स्तिथियों का हल निकालें तो बेहतर परिणाम सामने आएँगे। सेहत में उतार चढ़ाव हो सकते हैं लेकिन सप्ताह के अंत में सेहत में सुधार आएगा। परिवार में किसी बदलाव को लेकर मन थोड़ा सा संशय में रहेगा लेकिन अगर आगे बढ़ आर उस पर अमल करेंगे तो विजय प्राप्त करेंगे एवं सुकून में रहेंगे। यात्राओं को इस सप्ताह टाल दें तो बेहतर होगा। सप्ताह के अंत में किसी महिला की वजह से मन व्यथित हो सकता है। 
 
शुभ दिन : २६,२८,३०
 
सिंह ( २२ जुलाई – २१ अगस्त ) 
 
कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी एवं मान सम्मान बड़ेगा। आर्थिक धन आगमन के भी शुभ संयोग बनेंगे एवं धन वृद्धि होगी।प्रेम सम्बंध में सुकून प्राप्त होगा एवं आप अपनी रिलेशन्शिप में अपने अनुकूल स्थितियां बनाने में सक्षम रहेंगे।  सेहत में शनै शनै तंदुरुस्ती प्राप्त होगी। परिवार में समय अनुकूल रहेगा एवं इससे संबंधित खुश ख़बरी प्राप्त हो सकती है। यात्राओं द्वारा कष्ट होंगे एवं इन्हें टाल देना बेहतर होगा। सप्ताह के अंत में भविष्य के लिए प्लानिंग करेंगे एवं किसी सकारात्मक समाचार की प्राप्ति होगी। 
 
शुभ दिन : २६,२७,२८,३०,२
 
कन्या : ( २२ अगस्त – २१ सितम्बर ) :
 
आर्थिक मामलों में समय अनुकूल है एवं धन वृद्धि के शुभ संयोग भी बन रहे हैं। सेहत में अचानक से सुधार सप्ताह के उत्तरार्ध में आना शुरू होगा। कार्यक्षेत्र में इस सप्ताह तकलीफ उठानी पड़ सकती है। प्रेम सम्बंध में अनुकूलता आएगी एवं आपसी प्रेम में वृद्धि होगी। परिवार में सुख समृद्धि के संयोग बनेंगे एवं आपका मान सम्मान भी बढ़ेगा, यात्राओं को इस सप्ताह टाल दें तो बेहतर होगा। सप्ताह के अंत में समय सुकून भरा बीतेगा। 
 
शुभ दिन :  २८,३०,२
 
तुला ( २२ सितम्बर – २१ अक्टूबर ) 
 
इस सप्ताह शुरू किया गया कोई भी नया प्रोजेक्ट आपके लिए भविष्य में काफ़ी बेहतर परिणाम लेकर आ सकता है। सेहत में भी अच्छे सुधार होंगे एवं कोई दो हेल्थ एक्टिविटी आपको अपनी तरफ आकर्षित करेगी। परिवार में जश्न का माहौल रहेगा एवं मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम सम्बंध में किसी बदलाव को लेकर सप्ताह की शुरुआत में थोड़ा सा असमंजस की स्थिति में रहेंगे लेकिन आगे बड़ कर निर्णय लेंगे तो बेहतर परिणाम सामने आएँगे। इस सप्ताह यात्राओं को टाल देना बेहतर होगा। सप्ताह के अंत में किसी ऐसे व्यक्ति की मदद प्राप्त होगी जिनका समाज में एक अच्छा रूतबा है एवं आर्थिक मामलों में भी स्तिथियाँ सुदृढ़ हैं। 
 
शुभ दिन :  २६,२७,२९,३०,२
 
वृश्चिक ( २२ अक्टूबर – २१ नवम्बर ) 
 
परिवार में सुख समृद्धि  के संयोग बनेंगे एवं इस सप्ताह आप अपने भविष्य को लेकर कुछ ठोस निर्णय ले सकते हैं। इस सप्ताह आपको अपने प्रेम सम्बंध को सुदृढ़ करने के कई अवसर प्राप्त होते जाएँगे। यह सप्ताह रोमांटिक रहेगा। कार्य क्षेत्र में अटकलें लग सकती हैं या फिर मन विचलित हो सकता है। आर्थिक व्यय इस सप्ताह अधिक रहेंगे। सेहत में शनै शनै सुधार आएगा। यात्राओं को इस सप्ताह टाल दें तो बेहतर होगा। सप्ताह के अंत में शारीरिक थकावट अधिक रहेगी एवं आलस्य भी बड़ेगा। 
 
शुभ दिन :  २६,३०
 
धनु ( २२ नवम्बर – २१ दिसम्बर ) 
 
कार्य क्षेत्र में जश्न का माहौल रहेगा एवं कोई प्रोजेक्ट आपके हक में आगे बड़ेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से भी समय अनुकूल है एवं धन वृद्धि के अच्छे संयोग बन रहे हैं। इस सप्ताह आपको अपनी सेहत की तरफ़ ध्यान देने की आवश्यकता है। परिवार में स्तिथियाँ शनै शनै सुधरेंगी। इस सप्ताह यात्राओं द्वारा शुभ परिणाम सामने आएंगे एवं आप किसी नए स्थान पर  भी यात्रा करने का मन बना सकते हैं। सप्ताह के अंत में मन व्याकुल रहेगा एवं बेचैनी बड़ेगी। 
 
शुभ दिन : २८,१
 
मकर : ( २२ दिसम्बर – २१ जनवरी ) 
 
कार्य क्षेत्र में उन्नति होगी एवं कोई मातृतुल्य महिला इसमें आगे बढ़ कर आपकी मदद कर सकती हैं। आर्थिक धन व्यय इस सप्ताह अधिक हो सकते हैं। हो सकता है कि कोई आपका अपना घनिष्ठ आपको इस सप्ताह धन संबंधित धोखा दे दे। प्रेम सम्बंध में किए गए वादे इस सप्ताह पूरे नहीं हो पाएँगे। किसी प्रॉपर्टी आदि के मसले भी आपके लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं। सेहत में काफी सुधार इस सप्ताह से दिखाई देगा। यात्राओं द्वारा अच्छी सफलता हासिल होगी एवं यात्राओं को सफल बनाने में महिला वर्ग का विशेष सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में आपसी सम्बंध में कटुता बढ़ सकती है। सा[पता के अंत में भी मानसिक तौर पर परेशान हो सकते हैं। 

शुभ दिन : २७,२९,१
 
कुंभ ( २२ जनवरी – १८ फरवरी ) 
 
कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी एवं मान सम्मान बड़ेगा। आर्थिक मामलों में भी अचानक से धन वृद्धि के शुभ संयोग बनते जाएँगे। सेहत में भी इस सप्ताह से सुधार दिखाई देगा। परिवार में अहं के टकराव बड़ सकते हैं एवं परिवार को लेकर बेचैनी बड़ेगी। प्रेम सम्बंध में भी इस सप्ताह कष्ट उठाने पड़ सकते हैं। यात्राओं के लिए यह सप्ताह उचित नहीं है एवं इन्हें टाल दें तो बेहतर होगा। सप्ताह के अंत में स्तिथियाँ शनै शनै सुधरेंगी। 
 
शुभ दिन :  २७,२८,२९
 
मीन ( १९ फरवरी – २१ मार्च )
 
कार्य क्षेत्र में उन्नति होगी एवं मान सम्मान के शुभ संयोग बनेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से धन आगमन के शुभ संयोग बनेंगे एवं आप अपने निवेश में बहुत बदलाव लेकर आ सकते हैं जिसका सकारात्मक असर आपको भविष्य में दिखाई देगा। प्रेम सम्बंध एम थोड़ा सा रिलैक्स होना सीखिए तभी सुकून प्राप्त होगा। यात्राओं द्वारा भी अच्छी सफलता हासिल होगी एवं आप किसी धार्मिक स्थल या फिर किसी शांत एकांत स्थल पर यात्रा करने का मन भी बना सकते हैं। परिवार में विवाद बढ़ेगा एवं परिवार के किसी एक सदस्य  के साथ मनमुटाव अधिक बढ़ सकते हैं। सप्ताह के अंत में एक नयी शुरुआत मन को प्रफुल्लित करेगी एवं सुख शांति लेकर आएगी। 
 
शुभ दिन : २७,२८,२९,१,२
 
 
Tags: , , , , , , , , , , ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PHP Code Snippets Powered By : XYZScripts.com