Weekly Tarot Forecast in Hindi ( 17th – 23rd February’19)…. based on your date of birth as per Western Sun Signs….

साप्ताहिक टैरो भविष्य फल 
(  १७  फ़रवरी    – २३ फ़रवरी  २०१९ ) 
नन्दिता पाण्डेय 
ऐस्ट्रोटैरोलोजर , आध्यात्मिक गुरु, लाइफ़ कोच 
 

मेष ( २२ मार्च – २१ अप्रैल ) 

कार्य क्षेत्र में कुछ बदलाव लेकर आ सकते हैं फिर वह आपके ऑफ़िस की साज सज्जा पर ही क्यों ना हो। आर्थिक स्तिथियाँ धीरे धीरे सुधरती जाएँगी। सेहत में ध्यान देने की आवश्यकता है एवं इस सप्ताह किए गए प्रयास आने वाले समय में आपको तंदूरस्ती देंगे। यात्राओं के लिए यह शुभ समय है एवं यात्राओं में सफलता भी मिलेगी। पारिवारिक मसलों में ध्यान केंद्रित करेंगे तो बहुत कुछ सकारात्मक होता जाएगा। सुख एवं शांति को बनाए रखने के लिए यह ब्रहमास्त्र का काम करेगा। लव लाइफ़ में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय इस सप्ताह टाल दें तो ही बेहतर होगा। सप्ताह के अंत में केन से ख़ुश ख़बरी मिल सकती है। 
 
शुभ दिन :     १८,२२,२३
 
वृषभ ( २२ अप्रैल – २१ मई ) :
 
आर्थिक मामलों में सुधार होगा एवं निवेश सकरात्मक परिणाम देंगे। आप जीवन के एक ऐसे चक्र से गुज़र रहे हैं जहाँ पर आपको निवेशों द्वारा पोसिटिव फल मिलते जाएँगे। कार्य क्षेत्र में हालाँकि अभी कष्ट हो सकता है एवं इस सम्बंध में किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को इस सप्ताह टाल देने में ही बेहतरी है। सेहत आपकी इस सप्ताह अच्छी रहेगी। परिवार में एक नयी शुरुआत का दौर रहेगा एवं जीवन में सुख शान्ति महसूस करेंगे। यात्राओं द्वारा साधारण फल मिलेंगे एवं इस तरफ़ अधिक मेहनत भी करनी पड़ेगी। बात चीत द्वारा लव लाइफ़ का हल निकालेंगे तो जयदा बेहतर होगा। सप्ताह के अंत में किसी बात को लेकर मन चिन्तित रह सकता है। 
 
शुभ दिन :   १८,१९,२०,२१ 
 
मिथुन ( २२ मई – २१ जून ) :
 
इस सप्ताह की गयी यात्राओं द्वारा आपको काफ़ी सफलता मिलेगी एवं किसी एक यात्रा के दौरान नए दोस्त बनेंगे जो आने वाले समय में आपके लिए शुभ फल लेकर आ सकते हैं। परिवार में सुकून रहेगा लेकिन फिर भी और प्रेम एवं सौधरदय की कामना करेंगे। आर्थिक मामलों में हालाँकि कुछ रेसपोंसिबलित्य बड़ सकती है जिस वजह से एक बंधन महसूस करेंगे। कार्य क्षेत्र में भी आपको लगेगा की आपको उतना नहीं मिल रहा जिसके आप हक़दार हैं। बाहरी हस्त क्षेप आपकी लव लाइफ़ के लिए भी कष्टकारी साबित हो सकता है। सप्ताह के अंत में आप बहुत बिज़ी दिखाई दे रहे हैं एवं जीवन में उन्नति के मार्ग भी इस व्यवस्ता के कारण बनेंगे। 
 
शुभ दिन :  २०,२२,२३
 
कर्क ( २२ जून – २१ जुलाई ) :
 
आर्थिक उन्नति अच्छी होगी एवं इस मामले में आपको किसी एक्स्पर्ट की मदद भी मिल सकती है। प्रेम सम्बंध रोमांटिक रहेंगे एवं संतान समबंधित खसहियाँ भी आपके द्वार दस्तक देंगी। सेहत को सुधारने के लिए आपको अन्य लोगों की राय अवश्य लेनी चाहिए एवं तभी कोई ठोस निर्णय इस तरफ़ लेना चाहिए, ऐसा करेंगे तो सेहत अवश्य सधेरेगी। कार्य क्षेत्र में हालाँकि किसी महिला की वजह से कुछ कष्ट सम्भव है। यात्राओं के लिए किए गए प्रयास आख़िरकार सफलता दिलवाएँगे। पारिवारिक मामलों में आपको कुछ कष्ट सहन पड़ सकता है। सप्ताह के अंत में स्ट्रेस के कारण नींद ठेके से नहीं आएगी। 
 
शुभ दिन : १७,१९
 
सिंह ( २२ जुलाई – २१ अगस्त ) 
 
इस सप्ताह आपको थोड़ा संभल कर किसी भी निर्णय पर पहुँचना चाहिए। कार्य क्षेत्र में अगर आप अपने पर भरोसा कर स्तिथियों के आंकलन के पश्चात निर्णय लेंगे तो अधिक फ़ायदा होगा। प्रेम सम्बंध रोमांटिक रहेंगे एवं इस मामले में आपको काफ़ी  सुकून रहेगा। आर्थिक मामलों में मानसिक इन्सिक्युरिटी रहेगी एवं निवेश मध्यम गति से आगे बड़ेंगे। अपने पर भरोसा कर कार्य क्षेत्र में किए गए निर्णय आपको अच्छे फल देंगे। परिवार में भी स्तिथियाँ धीरे धीरे सुधरती जाएँगी। यह सप्ताह यात्राओं के लिए ठीक नहीं है एवं इन्हें टाल देना ही बेहतर होगा। अधिक ऐंज़ाइयटी की वजह से सेहत में प्रतिकूल प्रभाव रहेगा। सप्ताह के अंत में किसी पितृतुल्य व्यक्ति को लेकर मन में चिन्ताएँ अधिक बड़ सकती हैं। 
 
शुभ दिन : १७, २१
 
कन्या : ( २२ अगस्त – २१ सितम्बर ) :
 
आर्थिक ख़बरें सप्ताह की शुरुआत से ही सकरात्मक रूख रखेंगी। निवेश द्वारा फ़ायदा होगा। सेहत में भी अच्छे सुधार इस सप्ताह आपको दिखाई पड़ेंगे। आप अपने क़रीबी लोगों की सेहत को लेकर भी थोड़ा सा जागरूक रूख अपनाएँगे। इस सप्ताह की गयी यात्राओं द्वारा साधारण सफलता मिलेगी। परिवार में अहं के टकराव हो सकते हैं, थोड़ा सा संयम के साथ स्तिथियों को सम्भालेंगे तो शुभ होगा। प्रेम सम्बंध रोमांटिक रहेंगे एवं सुकून रहेगा। कार्य क्षेत्र में बात चीत द्वारा मसलों का हल निकालने की कोशिश करीं तभी सुखद परिणाम सामने आएँगे। सप्ताह के अंत में कहीं से ख़ुश ख़बरी प्राप्त हो सकती है। 
 
शुभ दिन :  १७, १९, २०,२३
 
तुला ( २२ सितम्बर – २१ अक्टूबर ) 
 
कार्य क्षेत्र में उन्नति हगी एवं साझेदारी के कार्य सफलता लेकर आएँगे। आप में से कुछ एक के लिए ऑफ़िस रोमांस के भी चांसेस बन रहे हैं। आर्थिक स्तिथियों को मज़बूत बनाने के लिए अधिक मेहनत की आवश्यकता है। सेहत में धीरे धीरे सुधार होते जाएँगे। इस सप्ताह की गयी यात्राओं द्वारा शुभ संकेत मिल रहे हैं एवं सफलता परपत होगी। पारिवारिक मामलों में हालाँकि कुछ कष्ट सम्भव है। लव लाइफ़ को रोमांटिक बनाने के आपको इस सप्ताह कई मौक़े मिलते जाएँगे। जीवन में सुख एवं सौहार्दय बना रहेगा। सप्ताह के अंत में हालाँकि आप थोड़ा सा लापरवाह हो सकते हैं या फिर अधिक थकान के कारण जीवन में असंतुलन रहेगा। 
 
शुभ दिन :  १७,१८,२२
 
वृश्चिक ( २२ अक्टूबर – २१ नवम्बर ) 
आर्थिक मामलों में ज़बरदस्त फ़ायदे हो सकते हैं। साझेदारी में किए गए निवेश इस सप्ताह फ़ायदा पहुँचाएँगे। कार्य क्षेत्र में की गयी मेहनत भविष्य में आपको सफलता दिलवाएगी। सेहत में भी अच्छे सुधार आपको दिखाई देंगे। इस सप्ताह की गयी यात्राओं में महिला वर्ग की मदद से आप बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं एवं सफलता भी मिलेगी। परिवार में किसी की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। लव लाइफ़ में थोड़ा सा रिस्क लेकर आगे बदन सीखें तभी उन्नति होगी। सेहत में अच्छे सुधार रहेंगे एवं तंदूरस्ती महसूस करेंगे। सप्ताह के अंत में किसी पितृतुल्य व्यक्ति को लेकर मन अशांत रह सकता है। 
शुभ दिन :  १९,२०,२२
 
धनु ( २२ नवम्बर – २१ दिसम्बर ) 
 
कार्य क्षेत्र में आप बहुत ज़्यादा बिज़ी रहेंगे एवं जीवन में उन्नति अपनी टीम को साथ लेकर चलने से होगी। आर्थिक मामलों में भी सफलता मिलेगी एवं हो सकता है की सप्ताह की शुरुआत में कुछ चिन्ताएँ अधिक रहें लेकिन अंत में इस सम्बंध में विजय आपको अवश्य प्राप्त होगी। सेहत में साधारण सुधार रहेंगे। परिवार के मामलों में थोड़ा सा सूझ बुझ के साथ निर्णय लाइन तभी सुकून मिलेगा। इस सप्ताह यतराओं को टाल देंगे तो ही आपके लिए बेहतर होगा। लव लाइफ़ में कोई भी आउटिंग प्लान कर रहे हैं तो इस सप्ताह टाल देने में ही भलाई है अन्यथा कष्ट होगा। सप्ताह के अंत में किसी बदलाव को लेकर मन चिंताओं से घिरा रहेगा। 
 
शुभ दिन : १८,१९ 
 
मकर : ( २२ दिसम्बर – २१ जनवरी ) 
 
आर्थिक मामलों में आपको इस सप्ताह अच्छी सफलता प्राप्त होगी। महिला वर्ग की राय लेकर किए गए निवेश अधिक फ़ायदा पहुँचाएँगे। कार्य क्षेत्र में धीरे धीरे उन्नति होती जाएगी। सेहत में भी पिछले इक्स्पिरीयन्स को ध्यान में रख कर किए गए नए बदलाव ज़्यादा फ़ायदा पहुँचाएँगे। परिवार में वैसे तो सब कुछ ठीक ठाक है लेकिन आप किसी ना किसी बात को लेकर चिन्ताएँ करते रहते हैं। प्रेम सम्बंध में सुकून रहेगा एवं आप अपने पार्ट्नर के साथ क्वालिटी टाइम बीताना चाहेंगे। सप्ताह के अंत में आंतरिक तौर पर बेचैनी महसूस कर सकते हैं। 
 
शुभ दिन : १७,१९, २० 
 
कुंभ ( २२ जनवरी – १८ फरवरी ) 
 
इस सप्ताह की गयी यात्राओं से आपको छोटे मोटे फ़ायदे तो हो सकते हैं पर अधिक फ़ायदों के लिए आपको प्रयासरत रहना चाहिए। प्रेम सम्बंध रोमांटिक रहेंगे एवं आप इस मामले में स्तिथियों को अपने अनुरूप करने में सक्षम भी रहेंगे। कार्य क्षेत्र में किसी प्रोजेक्ट को लेकर मन अशांत रहेगा। सेहत में वैसे तो सब ठीक है पर आपको फिर भी इस तरफ़ ध्यान देने की आवश्यकता है। परिवार में किसी नयी शुरुआत को लेकर मन चिंतित रहेगा। सप्ताह के अंत में कोई आगे बड़ कर आपकी मदद कर सकता है। 
 
शुभ दिन :   १७, २२,२३
 
मीन ( १९ फरवरी – २१ मार्च )
 
कार्य क्षेत्र में आप बहुत रिलैक्स रहेंगे एवं प्रोजेक्ट भी आपकी इच्छा अनुसार परिणाम देंगे। आर्थिक समृद्धि के भी शुभ संयोग बन रहे हैं लेकिन आपकी अपेक्षाओं से अभी भी थोड़ा कम ही रहेंगे। सेहत में इस सप्ताह आपको काफ़ी सुधार दिखाई देगा। परिवार में सुख एवं सौहार्दय बना रहेगा एवं बड़े बुज़ुर्गों के आशीर्वाद से सुख शांति परपत होगी। प्रेम सम्बंध रोमांटिक रहेंगे। इस संबंश में एक अनयी सोच आपकी लव लाइफ़ को और रोमांटिक बनाएगी। यात्राओं के लिए यह सप्ताह ठीक नहीं है एवं इन्हें अवोईड करने में ही भलाई है। सप्ताह के अंत में आप बहुत रिलैक्स महसूस करेंगे। 
 
शुभ दिन : १७,२०,२१,२३
Tags: , , , , , , , ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PHP Code Snippets Powered By : XYZScripts.com