साप्ताहिक टैरो भविष्यफल    ( १६ अगस्त –  २२ अगस्त २०२६ ) …All Zodiac Signs … !!

साप्ताहिक टैरो भविष्यफल 
  ( १६ अगस्त –  २२ अगस्त २०२६ ) 
नन्दिता पाण्डेय 
ऐस्ट्रोटैरोलोजर , आध्यात्मिक गुरु, लाइफ कोच 
.

मेष ( २२ मार्च – २१ अप्रैल )  

.
कार्य क्षेत्र में उन्नति होगी एवं जीवन में मान सम्मान में वृद्धि होगी। इस सप्ताह की शुरुआत से ही आपको अपने प्रोजेक्ट से संबंधित कोई सुखद समाचार मिल सकता है। प्रेम संबंध में आपसी प्रेम सुदृढ़ होता जाएगा। आर्थिक दृष्टिकोण से भी समय अनुकूल रहेगा एवं बिजनेस ट्रिप्स द्वारा भी  धन वृद्धि के शुभ संयोग बनते जाएँगे। इस सप्ताह यात्राओं द्वारा भी सुखद परिणाम सामने आएंगे एवं आप अपने प्रियजनों के साथ यात्रा करने का मन भी बना सकते हैं। परिवार के सानिध्य में सुखद समय व्यतीत करेंगे। इस सप्ताह के अंत में किसी नयी शुरुआत को लेकर मन सशंकित रहेगा लेकिन हिम्मत कर उसमें आगे बढ़ेंगे तो जीवन में सुखद परिणाम नज़र आएँगे।  
 
शुभ दिन :    १६,१८,१९,२०,२२
.
वृषभ ( २२ अप्रैल – २१ मई ) :
.
.
 
इस सप्ताह यात्राओं द्वारा सफलता हासिल होगी एवं यात्राएँ मधुर स्मृतियों से भारी रहेंगी। कार्यक्षेत्र में लापरवाही बरतेंगे तो कष्ट बढ़ सकते हैं। प्रेम संबंध में किसी अफवाह की वजह से परेशान हो सकते हैं। ऐसा भी हो सकता है परिस्थितियाँ आपके प्रतिकूल इस सप्ताह रहें एवं लव लाइफ में बेचैनी अधिक महसूस करें।आर्थिक मामलों में किसी नए इन्वेस्टमेंट को सावधानी बरत कर ही करें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है या फिर व्यय अधिक हो सकते हैं।बातचीत द्वारा पारिवारिक मामलों को सुलझाएँगे तो बेहतर होगा। सप्ताह के अंत में किसी एक्स्पर्ट या फिर किसी गुरु के आशीर्वाद से जीवन में सुकून रहेगा।   
 
शुभ दिन :   २१,२२
.
 
मिथुन ( २२ मई – २१ जून ) :
.
.
 
इस सप्ताह आपकी सेहत में काफ़ी सुधार रहेंगे एवं तंदुरुस्ती महसूस करेंगे। किसी बड़े बुजुर्ग की राय आपकी सेहत में सुधार लेकर आ सकती है। कार्यक्षेत्र में अपने इंटूइशन का अनुसरण कर निर्णय लें तो बेहतर परिणाम सामने आएँगे। प्रेम संबंध में रोमांस की शनैः शनैः एंट्री होगी। आर्थिक मामलों में व्यय अधिक हो सकते हैं एवं किसी बच्चे पर खर्चे अधिक रहेंगे। घर में किसी पितृतुल्य व्यक्ति को लेकर चिंता बढ़ सकती हैं। यात्राओं को इस सप्ताह टाल दिया जाए तो बेहतर होगा। सप्ताह के अंत में किसी भी मुक़ाम को हासिल करने के लिए आपको मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। 
 
शुभ दिन : १९
.
 
कर्क ( २२ जून – २१ जुलाई ) :
.
.
 
इस सप्ताह आपकी सेहत में काफ़ी सुधार रहेंगे एवं तंदुरुस्ती महसूस होगी। इस सप्ताह अपने परिवार के सानिध्य में सुखद समय व्यतीत करने के लिए आपको अपनी तरफ से प्रयास करते रहने चाहिए। यात्राओं द्वारा सफलता हासिल होगी एवं किसी महिला की मदद से यात्राएँ सफल होती जाएँगी। आर्थिक मामलों में फ़्रस्ट्रेशन बढ़ सकते हैं एवं व्यय अधिक हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार का बाहरी हस्तक्षेप आपके लिए कष्ट लेकर आ सकता है। प्रेम संबंध में बेचैनी रहेगी एवं मन अशांत रहेगा। सप्ताह के अंत में अहं के टकराव से बचेंगे तो बेहतर होगा।  
शुभ दिन : १९,२०,२१
.
सिंह ( २२ जुलाई – २१ अगस्त ) 
.
.
 
कार्यक्षेत्र में इस सप्ताह से आपको काफ़ी बदलाव नज़र आएँगे एवं एक नयी कार्य शैली के साथ अपने जीवन में आगे बड़ेंगे। प्रेम संबंध में आपसी प्रेम सुदृढ़ होता जाएगा एवं लव लाइफ रोमांटिक रहेगी। घर परिवार में कोई आगे बढ़ कर आपकी मदद कर सकता है एवं जीवन में सुखद अनुभव रहेंगे। इस सप्ताह यात्राओं द्वारा भी सफलता हासिल होगी एवं यात्राएँ सुखद अनुभव लेकर आएँगी। आर्थिक मामलों में प्रैक्टिकल होकर निर्णय लेंगे तो इन्वेस्टमेंट द्वारा फ़ायदे भी होते जाएँगे। सेहत में धीरे धीरे सुधार आएँगे। सप्ताह के अंत में आप अपने जीवन में काफ़ी रिलैक्स महसूस करेंगे एवं मन प्रसन्न रहेगा।  
 
शुभ दिन : १६,१७,२०,२१,२२
.
 
कन्या : ( २२ अगस्त – २१ सितम्बर ) :
.
.
इस सप्ताह से आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होती जाएगी एवं जीवन में सुख समृद्धि के सुंदर संयोग भी बनेंगे। कार्यक्षेत्र में कठिन समय रहेगा एवं आपको किए गए वादे इस सप्ताह पूरे होते नज़र नहीं आ रहे हैं। प्रेम संबंध में आपसी प्रेम सुदृढ़ होता जाएगा एवं लव लाइफ में सुखद अनुभव रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में आपको अपनी लव लाइफ से सम्बंधित सुखद समाचार मिल सकता है। सेहत में भी तंदुरुस्ती महसूस होगी एवं किसी डॉक्टर की मदद से सेहत सुधरती जाएगी। इस सप्ताह परिवार में बच्चों द्वारा भी सुखद समाचार मिल सकता है एवं मन प्रसन्न रहेगा। यात्राओं को इस सप्ताह अवोईड  करेंगे तो बेहतर होगा। सप्ताह के अंत में संयम के साथ लिए गए निर्णय जीवन में सुखद अनुभव लेकर आएँगे। 
शुभ दिन : १६,१८,१९,२०,२२
.
 
तुला ( २२ सितम्बर – २१ अक्टूबर ) 
.
.
कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी एवं किसी महिला की मदद से प्रोजेक्ट सफलता के मार्ग में आगे बढ़ते जाएंगे।आर्थिक मामलों में भी सेलिब्रेशन के योग बन रहे हैं एवं निवेशों द्वारा धन वृद्धि के सुखद संयोग बनते जाएंगे। इस सप्ताह आपकी लव लाइफ में रौनक रहेगी एवं आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने फिरने का प्लान बना सकते हैं। प्रेम संबंध में आपसी प्रेम सुदृढ़ होगा एवं  मन प्रसन्न रहेगा। इस सप्ताह सेहत में भी काफ़ी सुधार रहेंगे एवं किसी बड़े बुजुर्ग की मदद से सेहत में तंदुरुस्ती महसूस होगी। घर परिवार में भी काफी बदलाव नजर आ रहे हैं एवं एक नए दृष्टिकोण के साथ जीवन में आगे बड़ेंगे। इस सप्ताह की गयी यात्राओं द्वारा सुखद परिणाम रहेंगे एवं किन्हीं दो लुभावने स्थानों पर यात्रा करने का मन बन सकता है। सप्ताह के अंत में किसी समाचार को प्राप्त कर मन दुखी हो सकता है। 
 
शुभ दिन :  १६,१८,१९,२०,२१
.
वृश्चिक ( २२ अक्टूबर – २१ नवम्बर ) 
.
.
इस सप्ताह आपकी सेहत में काफ़ी सुधार रहेंगे एवं आप जितना रिलैक्स करेंगे उतना अधिक तंदुरुस्ती महसूस करेंगे। घर परिवार में फोकस के साथ लिए गए निर्णय आपके जीवन में सुखद परिणाम लेकर आ सकते हैं। इस सप्ताह यात्राओं के दौरान भावनात्मक कारणों की वजह से कष्ट रहेगा एवं उन्हें टाल दिया जाए तो भी कोई हर्ज़ नहीं है। आर्थिक मामलों में किसी युवा पर खर्चे होते दिखाई देते हैं। प्रेम संबंध में प्रैक्टिकल होकर लिए गए निर्णय आपके जीवन में सुखद अनुभव लेकर आ सकते हैं।कार्यक्षेत्र में बातचीत द्वारा मामलों को सुलझाए तो बेहतर रहेगा।सप्ताह के अंत में किसी समाचार को प्राप्त कर मन दुखी हो सकता है।
 
शुभ दिन :  १९,२०
.
 
धनु ( २२ नवम्बर – २१ दिसम्बर ) 
.
.
 
इस सप्ताह आप अपने प्रोजेक्ट को लेकर काफ़ी बिजी रहेंगे एवं कार्यक्षेत्र में सफलता के मार्ग में आगे बढ़ते जाएंगे। प्रेम संबंध में आपसी प्रेम सुदृढ़ होगा एवं लव लाइफ रोमांटिक रहेगी। घर परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं या फिर अपने परिवार के साथ किसी शांत एकांत जगह पर समय व्यतीत करना पसंद करेंगे। इस सप्ताह की गई यात्राओं द्वारा सफलता हासिल होते दिखाई देती है एवं यात्राएं मधुर स्मृतियों से भरी रहेंगी। अपनी सेहत की तरफ़ आपको ख़ास ध्यान देना चाहिए, स्ट्रेस की वजह से मांसपेशियों में दर्द की संभावनाएं बढ़ सकती है। आर्थिक मामलों में खर्चे अधिक रहेंगे एवं अपने इन्वेस्टमेंट पर ध्यान अवश्य दीजिएगा। सप्ताह के अंत में एक नयी शुरुआत आपके जीवन में सुख समृद्धि लेकर आएगी। 
शुभ दिन : १६,१७,२०,२१,२२
.
मकर : ( २२ दिसम्बर – २१ जनवरी ) 
.
.
 
इस सप्ताह आपकी लव लाइफ़ में सुंदर संयोग बनेंगे एवं एक नई शुरुआत आपके जीवन में सुख समृद्धि के संयोग लेकर आएगी। प्रेम संबंध में आपसी प्रेम सुदृढ़ होता जाएगा।कार्यक्षेत्र में वैसे तो ऊपरी तौर पर सब अच्छा रहेगा लेकिन फिर भी किसी प्रोजेक्ट को लेकर मन अशांत रहेगा।घर परिवार में आपसी प्रेम में वृद्धि होगी एवं आप अपने परिवार के सानिध्य में सुखद समय व्यतीत करेंगे। इस सप्ताह की गई यात्राओं द्वारा सफलता हासिल होगी एवं किसी नए स्थान पर यात्रा करने का मन बना सकते हैं। सेहत की तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है एवं पेट से संबंधित कष्ट बढ़ सकते हैं। आर्थिक मामलों में मेहनत अधिक करनी पड़ेगी तभी जीवन में सुख समृद्धि प्राप्त होगी। सप्ताह के अंत में थोड़ी मायूसी छाई रहेगी लेकिन एक बहुआयामी दृष्टिकोण के साथ निर्णय लेंगे तो जीवन में सफल अवश्य होंगे। 
 
शुभ दिन : १६,२०,२१
.
 
कुंभ ( २२ जनवरी – १८ फरवरी ) 
.
.
 
इस सप्ताह आपके कार्यक्षेत्र में उन्नति के चांसेस काफी अधिक है। साझेदारी में किये गये कार्य आपके लिए सफलता के मार्ग प्रशस्त करेंगे एवं प्रोजेक्ट सफल रहेंगे।किसी महिला की मदद से भी कार्यक्षेत्र में उन्नति की संभावनाएं बढ़ रही है।प्रेम संबंध में आपसी प्रेम में वृद्धि होगी एवं आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने फिरने का प्लान बना सकते हैं। इस सप्ताह सेहत में जो भी मेहनत आप करेंगे उसका सकारात्मक परिणाम आपको भविष्य में अवश्य दिखाई देगा।आर्थिक मामलों में ख़र्चे अधिक रहेंगे एवं युवा वर्ग पर व्यय अधिक होता दिखाई देता है। घर परिवार में किसी उलझन को लेकर मन बेचैन रहेगा एवं अशांति महसूस करेंगे। इस सप्ताह यात्राओं के दौरान आलस्य से घिरे रहेंगे जिस वजह से यात्राओं में कष्ट भी रहेगा। सप्ताह के अंत में हालांकि स्तिथियाँ बेहतर होती जाएँगी एवं मन प्रसन्न रहेगा। 
 
शुभ दिन : १६,१७,२२
.
मीन ( १९ फरवरी – २१ मार्च )
.
.
 
कार्य क्षेत्र में किसी महिला की मदद से जीवन में उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। इस सप्ताह आप अपने प्रोजेक्ट की सफलता को देखकर प्रसन्न रहेंगे।आर्थिक मामलों में, हालांकि, खर्चे अधिक होते हुए दिखाई देते हैं एवं निवेशों पर ध्यान देने की आवश्यकता है।इस सप्ताह, भावनात्मक कारणों की वजह से भी खर्चे अधिक हो सकते हैं। प्रेम संबंध में अहं के टकराव से बचें अन्यथा परेशानियां बढ़ सकती है। घर परिवार में सुखद समय व्यतीत करेंगे एवं परिवार में एक नई शुरुआत आपके जीवन में सुकून लेकर आएगी। इस सप्ताह की गई यात्राओं द्वारा भी सफलता हासिल होगी एवं यात्राएं मधुर स्मृतियों से भरी रहेंगी। सेहत की तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है, अधिक स्ट्रेस की वजह से या फिर किसी स्थान विशेष की वजह से तकलीफ उठानी पड़ सकती है एवं सेहत में प्रतिकूल असर रहेगा। सप्ताह के अंत में किसी समाचार को प्राप्त कर मन प्रसन्न रहेगा। 
शुभ दिन : १७,२०,२१,२२
 
Tags: , , , , ,

Leave a Reply

Your email address will not be published.

PHP Code Snippets Powered By : XYZScripts.com