कर्क ( २२ जून – २१ जुलाई ) :
कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी एवं जून की शुरुआत से ही आपको अपने प्रोजेक्ट से संबंधित सुखद समाचार मिल सकता है। इस महीने सेहत में भी काफी सुधार रहेगा एवं सेहत को सुधारने के कई अवसर भी आपको प्राप्त होते जाएंगे। परिवार में आपसी प्रेम में वृद्धि होगी एवं आप अपने परिवार के सानिध्य में सुखद समय व्यतीत करेंगे। प्रेम संबंध में किसी यात्रा को लेकर या किसी बदलाव को लेकर बेचैनी अधिक रहेगी और मन संशय में रहेगा।आर्थिक मामलों में भी इस महीने ख़र्चे अधिक हो रहे हैं एवं युवा वर्ग पर और बच्चों पर ख़र्च अधिक होते दिखाई देते हैं। यात्राओं को सफल बनाने के लिए आपको इस महीने काफी मेहनत करनी पड़ेगी। हालाँकि जून के आख़िर में स्थितियां बेहतर होती जाएंगी एवं किसी वैवाहिक कार्यक्रम में भी शामिल हो सकते हैं।
सिंह ( २२ जुलाई – २१ अगस्त )।
कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी एवं मान सम्मान भी बड़ेगा। आपको इस महीने किसी एक्सपर्ट की मदद भी मिल सकती है। आर्थिक मामलों द्वारा धन लाभ की स्थितियां बनते जाएँगी एवं निवेशों द्वारा आर्थिक लाभ रहेगा। सेहत में सुधार रहेगा एवं जितना पेशेन्स के साथ अपनी हेल्थ पर ध्यान देंगे उतना अधिक सफल होते जाएँगे। प्रेम संबंध में बेचैनी बढ़ेगी एवं मन अशांत रहेगा। इसका प्रतिकूल असर आपके परिवार में भी हो सकता है एवं जीवन में कष्ट बढ़ सकते हैं। इस माह की गयी यात्राओं द्वारा सफलता तो हासिल होगी लेकिन आपकी अपेक्षाओं से कम रहेंगी। जून के आखिर में किसी युवा को लेकर मन परेशान रहेगा।
कन्या : ( २२ अगस्त – २१ सितम्बर ) :
कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी एवं आम वह एवं जून की शुरुआत में ही आपको अपने कार्यों से संबंधित कोई सुखद समाचार मिल सकता है। इस सप्ताह लव लाइफ़ में काफ़ी बिज़ी रहेंगे और किसी भी ई-मेल या टेक्स्ट मैसेज को भेजने से पहले उसे भलीभाँति पढ़ लें अन्यथा गलतफहमियां पैदा हो सकती है। इस सप्ताह घर परिवार में किसी बड़े बुजुर्ग को लेकर चिंताएं बढ़ेंगी।आर्थिक मामलों में फ़्रस्ट्रेशन बढ़ सकता है एवं व्यय अधिक रहेगा।सेहत में मांसपेशियों में दर्द की संभावनाएं बढ़ रही हैं।यात्राओं को करने के लिए जून के आखिर में अचानक से स्थितियां बेहतर होती जाएंगी एवं जीवन में सुख संतुष्टि आएगी। जून के आखिर में बातचीत द्वारा किसी भी उलझन को सुलझाएंगे तो बेहतर रहेगा।
तुला ( २२ सितम्बर – २१ अक्टूबर )
जून के महीने में आप अपने कार्यक्षेत्र में काफ़ी बिज़ी रहेंगे एवं टीम एफ़र्ट के साथ जिस भी कार्य को करेंगे वह सफल होता जाएगा। जून की शुरुआत से ही आपके प्रेम संबंध में सुखद अनुभव रहेंगे एवं लव लाइफ रोमांटिक रहेगी। सेहत में भी काफी सुधार इस महीने आएगा एवं जीवन में तंदुरुस्ती के मार्ग में आगे बढ़ते जाएंगे। घर परिवार में आपसी प्रेम सुदृढ़ होगा एवं किसी महिला की मदद से परिवार में सुख शांति महसूस होगी। इस सप्ताह यात्राओं को टाल दिया जाए तो बेहतर रहेगा अन्यथा बेवजह के टेंशन से गुज़रेंगे।आर्थिक मामलों में भी ख़र्चे अधिक हो रहे हैं एवं अपने निवेशों पर ध्यान देने की आवश्यकता है।जून के आखिर में अचानक से किसी समाचार को प्राप्त कर मन दुखी रहेगा।
वृश्चिक ( २२ अक्टूबर – २१ नवम्बर )
इस सप्ताह आपके कार्यक्षेत्र में किन्हीं दो प्रोजेक्ट्स को लेकर मन प्रसन्न रहेगा एवं दोनो ही आपको काफ़ी लुभावने लगेंगे। इन दो प्रोजेक्ट में से आप किसी एक पर ही अमल कर सकते हैं।सेहत में काफ़ी सुधार होगा एवं तंदुरुस्ती महसूस होगी। इस सप्ताह घर परिवार में आपसी प्रेम सुदृढ़ होता जाएगा एवं जीवन में खुशियां सामने आएंगी।प्रेम संबंध में वैसे तो स्थितियां अच्छी है लेकिन आपकी अपेक्षाओं से थोड़ा कम रहेगी।आर्थिक मामलों में ख़र्चे अधिक हो सकते हैं एवं इस तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है। जून के महीने में की गई यात्राएं सफल तो रहेंगी भले ही आपकी अपेक्षाओं से थोड़ा कम क्यों नहों। जून के आखिर में स्थितियां जीवन में धीरे धीरे बेहतर होती जाएंगी।
धनु ( २२ नवम्बर – २१ दिसम्बर )
जून के महीने में आप जितना फोकस करके कार्य करेंगे उतना अधिक सफल होते जाएँगे। इस महीने प्रोजेक्ट्स सफलता के मार्ग में आगे बढ़ेंगे।आर्थिक मामलों में कर्जों से मुक्ति के द्वार खुल सकते हैं एवं कहीं से रुका हुआ धन भी आपको वापस मिल सकता है।कोर्ट कचहरी के अंदर अगर कोई मामले हैं तो उसमें भी विजय आपको प्राप्त होगी। सेहत में काफ़ी सुधार रहेगा एवं कार्डियो एक्सरसाइज द्वारा आपकी सेहत में तंदुरुस्ती प्राप्त होगी।परिवार में खुशियाँ प्राप्त करने के लिए आपको अपनी तरफ से प्रयास अधिक करने पड़ेंगे।प्रेम संबंध में आपकी अपेक्षाओं से भी कमतर असर रहेगा एवं मन दुखी रहेगा।इस महीने यात्रा न करें तो बेहतर होगा। जून के आखिर में किसी बड़े बुजुर्ग की मदद से जीवन में सुख शांति प्राप्त होगी।
मकर : ( २२ दिसम्बर – २१ जनवरी )
आर्थिक दृष्टिकोण से समय अनुकूल रहेगा एवं धन आगमन के अच्छे चांसेस बनते जाएँगे। आप अपने निवेशों की प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस माह सेहत में भी काफ़ी सुधार रहेगा एवं तंदुरुस्ती महसूस करेंगे। इस महीने परिवार में किसी महिला की मदद से जीवन में सुख शांति महसूस होगी एवं आप रिलैक्स महसूस करेंगे। यात्राओं द्वारा भी सफलता हासिल होगी एवं धीरे धीरे सुख समृद्धि के मार्ग प्रशस्त होते जाएँगे। प्रेम संबंध में आपसी प्रेम में शनैः शनैः वृद्धि होगी एवं लव लाइफ रोमांटिक रहेगी। कार्य क्षेत्र में जिस तरह के बदलाव आप चाहते हैं उन्हें प्राप्त करने में अभी समय अधिक लगेगा। इस महीने के आखिर में वैसे तो समय अनुकूल रहेगा लेकिन किसी बात की ख़लिश मन में रहेगी।
कुंभ ( २२ जनवरी – १८ फरवरी )
जून के महीने में आप जितना नेटवर्किंग करेंगे और जितना बहुआयामी सोच के साथ कार्य करेंगे उतना बेहतर परिणाम सामने आएगा।आर्थिक मामलों में स्थितियां धीरे धीरे बेहतर होती जाएंगी। जून में ही सेहत के कई अवसर आपको मिलेंगे सेहत को सुधारने के कई अवसर आपको मिलेंगे एवं किसी नहीं हेल्थ एक्टिविटी की तरफ़ रुझान रहेगा और तंदुरुस्त भी के मार्ग प्रशस्त होंगे। इस महीने की गई यात्राओं द्वारा सफलता हासिल होगी एवं किसी वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने का के लिए भी यात्रा कर सकते हैं। प्रेम संबंध में थोड़ा सा और रस को लेकर लव लाइफ में निर्णय लें तो बेहतर रहेगा। परिवार में साधारण स्थितियां रहेंगे एवं बातचीत द्वारा उलझनों को सुधार सकते हैं । जून के आखिर में बरती गयी लापरवाही आपके लिए कष्ट लेकर आ सकती है।
मीन ( १९ फरवरी – २१ मार्च )