.
.
.
कार्यक्षेत्र में उत्तम स्थितियां रहेगी एवं एक बैलेंस बनाकर अपने प्रोजेक्ट्स पर ध्यान देंगे तो सफलता अवश्य प्राप्त होगी। घर परिवार में सुखद अनुभव रहेंगे एवं आपकी राय को भी काफ़ी तवज्जो मिलेगी। इस सप्ताह की गई यात्राओं द्वारा सफलता हासिल होगी हालांकि यात्राओं के दौरान किसी बात को लेकर परेशान रह सकता है।आर्थिक मामलों में अचानक से हानि उठानी पड़ सकती है। प्रॉपर्टी आदि द्वारा भी हानि की संभावनाएं बढ़ सकती है।प्रेम संबंध में आप जितना भविष्य को सोचकर निर्णय लेंगे उतना बेहतर होगा।इस सप्ताह सेहत की तरफ़ ध्यान देने की आवश्यकता है अन्यथा कष्ट बड़ेंगे। सप्ताह के अंत में जीवन में थोड़ा बंधन महसूस कर सकते हैं।
.
.
.
.
इस सप्ताह आपके घर परिवार में सुखद अनुभव रहेंगे और अपने परिवार के सानिध्य में अच्छा समय व्यतीत करेंगे। यात्राओं को तभी करें जब आप को अपनी पर भरोसा हो अन्यथा टाल दिया जाए तो बेहतर रहेगा। सेहत में साधारण सुधार रहेगा, हालांकि, अभी भी आपको अपने खानपान पर ध्यान देने की आवश्यकता है।आर्थिक मामलों में व्यय की स्थितियां रहेगी एवं बाहरी कारणों की वजह से ख़र्चे अधिक होंगे।कार्यक्षेत्र में लिखा पढ़ी के किसी भी कार्य को सोच समझकर हस्ताक्षर करें अन्यथा गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। प्रेम संबंध में ही रोमांस की शनै शनै एंट्री हो रही है। सप्ताह के अंत में आप अपनी जीवन में भी काफी रिलैक्स महसूस करेंगे एवं स्थितियां अनुकूल होती जाएँगी।
.
.
.
.
कर्क ( २२ जून – २१ जुलाई ) :
कार्य क्षेत्र में उन्नति होगी एवं जीवन में मान सम्मान बड़ेगा।आपके प्रोजेक्ट समय पर पूर्ण होते जाएँगे।इस सप्ताह की गयी यात्राओं द्वारा सफलता हासिल होगी एवं आप अपने प्रिय जनों के साथ यात्रा करने का मन बना सकते हैं। प्रेम सम्बंध में अहं के टकराव से बचें तो बेहतर होगा अन्यथा लव लाइफ में कष्ट रहेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से समय प्रतिकूल है एवं भावनात्मक कारणों की वजह से व्यय अधिक रहेंगे। सेहत की तरफ़ ध्यान देने की आवश्यकता है, पेट से सम्बंधित कष्ट बड़ सकते हैं। किसी बड़े बुजुर्ग की सेहत को लेकर भी मन परेशान रहेगा। इस सप्ताह किसी पितृतुल्य व्यक्ति को लेकर चिंता बढ़ सकती हैं एवं परिवार को लेकर ऐंज़ाइयटी बड़ेगी। सप्ताह के अंत में आप अपने जीवन में एक नए मोड़ की तरफ़ बढ़ेंगे एवं एक नयी शुरुआत के साथ स्थितियां भी बदलती जाएँगी।
शुभ दिन : ८,१२,१३
.
.
सिंह ( २२ जुलाई – २१ अगस्त )
.
.
इस सप्ताह आपकी लव लाइफ में सुंदर संयोग बनते जाएंगे एवं आपसी प्रेम में वृद्धि होगी। एक नई शुरुआत आपके जीवन में सुकून लेकर आएगी और सुख समृद्धि के संयोग भी बनेंगे। आर्थिक मामलों में भविष्योन्मुखी होकर और थोड़ा रिस्क लेकर इन्वेस्टमेंट करेंगे तो बेहतर परिणाम सामने आएंगे। इस सप्ताह की गई यात्राओं द्वारा भी सफलता हासिल होगी एवं किसी नए स्थान पर यात्रा करने का मन बना सकते हैं। परिवार में बच्चों को लेकर चिंताएं अधिक हो सकती है या परिवार से संबंधित किसी समाचार को प्राप्त कर मन दुखी हो सकता है। भावनात्मक कारणों की वजह से सेहत में प्रतिकूल असर रहेगा।कार्यक्षेत्र में किसी प्रोजेक्ट की वजह से दुखी हो सकते हैं और फ़्रस्ट्रेशन बढ़ेगा।इस सप्ताह के अंत में जीवन में स्थितियां अनुकूल होती जाएगी और मन प्रसन्न रहेगा।
शुभ दिन : ७,१२,१३
.
.
कन्या : ( २२ अगस्त – २१ सितम्बर ) :
.
.
इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी एवं कालचक्र अब आपको सपोर्ट करता जाएगा। आपके प्रोजेक्ट समय पर पूर्ण होते जाएंगे एवं सफलता के मार्ग प्रशस्त होंगे।आर्थिक मामलों के लिए भी यह सप्ताह अनुकूल हैं, किसी महिला की मदद से आर्थिक उन्नति के संयोग बनते जाएंगे।प्रेम संबंध में जितना फोकस होकर रहेंगे उतना अधिक समय रोमांटिक बीतेगा।यह सप्ताह आपकी लव लाइफ के लिए उत्तम सप्ताह हैं।सेहत में अनुकूल परिणाम दिखाई देंगे एवं कार्डियो एक्सरसाइज या फिर खुले मैदान में ब्रिस्क वॉक आपके लिए तंदुरुस्ती के द्वार खोलेगी। घर परिवार में आपके परिवार के सदस्य आप पर हावी होने की कोशिश कर सकते हैं। इस सप्ताह यात्राओं को लेकर कष्ट बढ़ सकते हैं एवं इन्हें टाल दिया जाए तो कोई हर्ज नहीं है।सप्ताह के अंत में किसी भी प्रकार के बदलाव को लेकर जीवन में संतुष्ट रहेंगे एवं सोच समझकर निर्णय लें तो बेहतर होगा।
शुभ दिन : ७,८,९,१०
तुला ( २२ सितम्बर – २१ अक्टूबर )
.
.
कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी और जीवन में सुख समृद्धि के संयोग बनते जाएंगे।रचनात्मक कार्यों द्वारा भी आप अच्छी सफलता हासिल करेंगे।प्रेम संबंध में जीवन में काफ़ी बदलाव दिखाई देते हैं एवं एक नए पैटर्न के साथ आप अपनी लव लाइफ में आगे बढ़ेंगे। इस सप्ताह ये भी हो सकता है आपको या आपके जीवनसाथी को किसी से मिलने अस्पताल जाना पड़े। आर्थिक मामलों में स्थितियां धीरे धीरे बेहतर होती जाएंगी और आर्थिक समृद्धि के संयोग बनेंगे।परिवार के मामलों में टकराव कष्ट लेकर आ सकता है एवं मतभेद बढ़ाएगा। इस सप्ताह दांतों में दर्द की संभावनाएं बढ़ेंगी या सर्दी-जुकाम परेशान कर सकता है। इस सप्ताह की गयी यात्राओं द्वारा साधारण सफलता हासिल होगी एवं उन्हें टाल दिया जाये तो कोई नुकसान नहीं है। सप्ताह के अंत में किसी ऐसे व्यक्ति के साथ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं जिनकी रौबीली पर्सनालिटी है।
शुभ दिन : ७,८,९
वृश्चिक ( २२ अक्टूबर – २१ नवम्बर )
.
.
इस सप्ताह आर्थिक लाभ काफ़ी अच्छा रहेगा एवं निवेशों द्वारा धन वृद्धि के शुभ संयोग बनते जाएंगे। किसी पितृतुल्य व्यक्ति के आशीर्वाद से या उनकी राय मशवरा से धन वृद्धि के संयोग बन रहे हैं। इस सप्ताह आपकी सेहत में भी काफ़ी सुधार आता दिखाई देता है एवं तंदुरुस्ती महसूस होगी। इस सप्ताह की गई यात्राओं द्वारा भी सफलता हासिल करेंगे एवं सप्ताह की शुरुआत में यात्राओं से संबंधित सुखद समाचार आपको मिल सकता है । प्रेम संबंध में आपसी प्रेम में वृद्धि होगी एवं आप अपने साथी को अपनी व्यवहार कुशलता से इम्प्रेस करने में सक्षम रहेंगे।इस सप्ताह कार्य क्षेत्र में। होड़ सा रिलैक्स होकर पाने प्रोजेक्ट पर ध्यान दें। अपने प्रोजेक्ट को लेकर बहुत अधिक पोस्सेस्सिव होने से कष्ट आपको ही होगा। परिवार में किसी भी मामले को बातचीत द्वारा सुलझाएँगे तो जीवन में सुखी रहेंगे। सप्ताह के अंत में थोड़ा प्रतिकूल स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।
.
शुभ दिन : ७,९,१०,१२
.
.
धनु ( २२ नवम्बर – २१ दिसम्बर )
.
.
इस सप्ताह आपको अपने परिवार से काफ़ी सपोर्ट मिलेगा एवं आप अपने परिवार के मामलों में काफी बिजी भी होते ही दिखाई देते हैं। आर्थिक मामलों में थोड़ा बंधन महसूस कर सकते हैं या खर्चे अधिक होंगे। किसी महिला की सेहत को लेकर इस सप्ताह काफ़ी चिंताएं बढ़ेंगी।प्रेम संबंध में आपसी अंडर्स्टैंडिंग पर ध्यान अधिक दें अन्यथा आपस में ग़लतफ़हमियाँ बढ़ सकती है एवं उन्हें सुलझा लें तो बेहतर होगा।कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा बरती गई लापरवाही की वजह से प्रॉब्लम आएँगी। इस सप्ताह की गई यात्राओं में सफलता तभी मिलेगी जब आप एक बहुआयामी दृष्टिकोण के साथ यात्रा करेंगे। सप्ताह के अंत में आपको अपनी मेहनत द्वारा हालात को अपने अनुकूल बनाना चाहिए।
शुभ दिन : ११,१२
मकर : ( २२ दिसम्बर – २१ जनवरी )
.
.
आर्थिक दृष्टिकोण से समय अनुकूल रहेगा एवं धन वृद्धि के शुभ संयोग बनते जाएँगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में समय अनुकूल रहेगा एवं धन लाभ रहेगा।प्रेम संबंध में आपसी प्रेम सुदृढ़ होता जाएगा एवं लव लाइफ में सुखद अनुभव रहेंगे। इस सप्ताह आप अपने परिवार के सानिध्य में सुखद समय व्यतीत करेंगे एवं मन प्रसन्न रहेगा। इस सप्ताह आप अपनी सेहत को लेकर काफ़ी जागरूक रहेंगे एवं किसी नयी हेल्थ एक्टिविटी को शुरू कर सकते हैं। इस सप्ताह यात्राओं द्वारा साधारण सफलता हासिल होगी। सप्ताह के अंत में आपको अचानक से कहीं से मदद मिल सकती है एवं जीवन आसान होता जाएगा।
.
शुभ दिन : ७,९,१०,११,१३
.
.
कुंभ ( २२ जनवरी – १८ फरवरी )
.
.
इस सप्ताह आर्थिक स्थिति बेहतर होती जाएगी एवं सप्ताह की शुरुआत में ही आपको धन लाभ का समचार मिल सकता है। प्रेम संबंध में एक नयी शुरुआत आपकी लव लाइफ में सुकून लेकर आएगी एवं लव लाइफ़ रोमांटिक रहेगी। सेहत में सुधार रहेगा एवं एक बैलेन्स बना कर अपनी सेहत पर ध्यान देंगे तो तंदुरुस्ती महसूस होगी।घर परिवार में आपसी प्रेम में वृद्धि होगी एवं आप अपने परिवार के साथ खुश रहेंगे। इस सप्ताह की गयी यात्राओं द्वारा भी सफलता हासिल होगी एवं यात्राओं द्वारा मधुर स्मृतियाँ भी बनती जाएँगी। कार्य क्षेत्र में सुनिए सबकी लेकिन करिए अपने मन की तभी जीवन में सफलता हासिल करेंगे। सप्ताह के अंत में आप अपने जीवन के एक नए पड़ाव की तरफ़ आगे बढ़ने का मन बना सकते हैं।
शुभ दिन : ७,१०,११,१२,१३
.
.
मीन ( १९ फरवरी – २१ मार्च )
.
.
कार्य क्षेत्र में उन्नति होगी एवं एक नयी शुरुआत आपके जीवन में सुख समृद्धि के संयोग बनते जाएँगे। आर्थिक मामलों में समय अनुकूल रहेगा एवं धन लाभ की प्रबल स्थितियां बनती जाएँगी। आर्थिक मामलों में सप्ताह की शुरुआत में थोड़ा सा कन्फ़्यूज़्ड रहेंगे लेकिन हिम्मत कर निवेश करेंगे तो धन लाभ होगा। प्रेम संबंध में आपसी प्रेम सुदृढ़ होता जाएगा एवं सप्ताह की शुरुआत में ही आपको अपने प्रेम संबंध में कोई सुखद समाचार मिल सकता है। इस सप्ताह सेहत में भी काफ़ी सुधार रहेंगे एवं तंदुरुस्ती महसूस होगी। परिवार में किसी महिला की मदद से जीवन में सुख समृद्धि के संयोग बनते जाएँगे। इस सप्ताह के अंत में समय अनुकूल रहेगा एवं आप अपने प्रियजनों के साथ कहीं घूमने फिरने का मन बना सकते हैं।
शुभ दिन : ७,८,९,१०,१३