Tarot forecast for the week 31st January – 6th February 2026

साप्ताहिक टैरो भविष्यफल 
  (  ३१ जनवरी – ६ फ़रवरी २०२६ ) 
नन्दिता पाण्डेय 
ऐस्ट्रोटैरोलोजर , आध्यात्मिक गुरु, लाइफ कोच 
 

मेष ( २२ मार्च – २१ अप्रैल )  

प्रेम संबंध में आपसी प्रेम सुदृढ़ होता जाएगा एवं लव लाइफ़ रोमांटिक रहेगी। इस सप्ताह प्रेम संबंध में सुखद अनुभव रहेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से समय अनुकूल है एवं धन लाभ की प्रबल स्थितियां बनती जाएँगी। कार्यक्षेत्र में सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से फायदे होंगे। सेहत में सुधार होंगे एवं किसी महिला की मदद से जीवन में तंदुरुस्ती के मार्ग खुलते जाएँगे। परिवार में बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए आपके द्वारा किए गए प्रयास आपके लिए भविष्य में सुंदर संयोग लेकर आएँगी। इस सप्ताह यात्राओं को टाल दें तो बेहतर होगा। सप्ताह के आखिर में एक बैलेन्स बना कर रखें तो बेहतर होता जाएगा। 
 
शुभ दिन :    ३१,२,३,६
.
.
वृषभ ( २२ अप्रैल – २१ मई ) :
.
.
 
इस सप्ताह घर परिवार द्वारा सपोर्ट प्राप्त होगा एवं जीवन में सुखद अनुभव रहेंगे। आप अपने परिवार के सानिध्य में सुखद समय व्यतीत करेंगे। प्रेम संबंध में आपसी प्रेम सुदृढ़ होगा एवं आप अपने साथी के साथ घर की साज सज्जा के लिए शॉपिंग में मन लगाएँगे। इस सप्ताह की गयी यात्राओं द्वारा सफलता हासिल होगी एवं यात्रा मधुर स्मृतियों से भारी रहेंगी। सेहत में थोड़ा सा रिस्क लेकर किसी हेल्थ एक्टिविटी पर ज़ोर डालेंगे तो जीवन में सेहत में सुधार अच्छे रहेंगे। कार्य क्षेत्र में किसी समाचार को प्राप्त कर मन दुखी हो सकता है।आर्थिक दृष्टिकोण से समय साधारण रहेगा। सप्ताह के अंत में अपने निवेशों पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। सप्ताहांत में अचानक से किसी हानि की सम्भावना बड़ सकती है। 
.
.
शुभ दिन :   ३१,४,५
.
.
मिथुन ( २२ मई – २१ जून ) :
.
.
 
इस सप्ताह आपकी लव लाइफ़ में उतार चढ़ाव रहेंगे लेकिन अंत में सुखद अनुभव रहेंगे। कार्य क्षेत्र में जो भी मेहनत इस सप्ताह आप करेंगे उसका सकारात्मक परिणाम आपको भविष्य में अवश्य मिलेगा। परिवार में आपसी प्रेम सुदृढ़ होगा एवं युवा वर्ग द्वारा सुखद समाचार मिल सकता है। इस सप्ताह किसी बेहतर स्थान पर यात्रा करने का मन बन सकता है एवं यात्राओं द्वारा सफलता भी हासिल होगी। आर्थिक व्यय अधिक रहेंगे एवं किसी अपने से थोड़ा धोखा भी इस मामले में मिल सकता है। सप्ताह के अंत में एक नयी शुरुआत आपके जीवन में सुख समृद्धि के संयोग बनेगा एवं जीवन में सुकून लेकर आएगी। 
.
.
 
शुभ दिन : ४,५,६
.
.
 
कर्क ( २२ जून – २१ जुलाई ) :
 
इस सप्ताह लव लाइफ़ रोमांटिक रहेगी एवं आपसी प्रेम में वृद्धि होती जाएगी। इस सप्ताह आप अपने साथी को अपनी चार्मिंग पर्सनालिटी से प्रभावित करने में सक्षम रहेंगे।कार्य क्षेत्र में अपनी राय खुल कर सामने रखें तो बेहतर होगा। इस सप्ताह सेहत में काफी सुधार आएँगे एवं जीवन में सुख शांति महसूस होगी। घर परिवार में एक नयी शुरुआत आपके जीवन में सुख शांति महसूस होगी। इस सप्ताह यात्राओं को टाल दिया जाए तो बेहतर रहेगा। इस सप्ताह सप्ताह के अंत में एक नयी शुरुआत आपके जीवन में सुख समृद्धि के द्वारा खोल सकती है।  
 
शुभ दिन : ३१,३,४,६
.
.
 
सिंह ( २२ जुलाई – २१ अगस्त ) 
.
.
 
इस सप्ताह आप अपने परिवार के सानिध्य में सुखद समय व्यतीत करेंगे, ऐसा भी हो सकता है कि परिवार के किसी ऐसे सदस्य से आपकी मुलाक़ात होगी जिनसे आप काफ़ी अरसे से नहीं मिले हैं। इस सप्ताह यात्राओं द्वारा सफलता हासिल होगी एवं यात्राओं को सफल बनाने में आपको किसी ऐसे व्यक्ति की मदद मिल सकती हैं जिनकी आर्थिक स्थिति काफ़ी बेहतर है। कार्य क्षेत्र में प्रैक्टिकल होकर निर्णय लें तो जीवन में सुखी रहेंगे। आर्थिक मामलों में आपको किए गए वादे इस सप्ताह पूरे होते नज़र नहीं आ रहे हैं। सेहत की तरफ़ भी ध्यान देने की आवश्यकता है। स्ट्रेस की वजह से या फिर मांसपेशियों में दर्द बढ़ सकते हैं। सप्ताह के अंत में आप थोड़ा सा रिलैक्स करेंगे तो जीवन में सुखी रहेंगे। 
 
शुभ दिन : ४,५,६
.
.
 
कन्या : ( २२ अगस्त – २१ सितम्बर ) :
.
.
 
इस सप्ताह आर्थिक उन्नति अच्छी होगी एवं धन लाभ के प्रबल संयोग बनते जाएँगे। कार्य क्षेत्र में अहं के टकराव से बचीं तो बेहतर होगा। इस सप्ताह आप अपने परिवार में कुछ बदलाव महसूस करेंगे जो जीवन में सुखद अनुभव लेकर आएगा। प्रेम संबंध में आपसी प्रेम सुदृढ़ होता जाएगा एवं बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद से जीवन में सुखद अनुभव रहेंगे। इस सप्ताह यात्राओं को टाल दिया जाए तो बेहतर होगा। इस सप्ताह सेहत की तरफ़ भी ध्यान देने की आवश्यकता है। सप्ताह के अंत में जिस तरह के बदलाव आप अपने जीवन में चाहते हैं उन्हें प्राप्त करने में अभी समय अधिक लगेगा। 
 
शुभ दिन : ३१,२,४
 
तुला ( २२ सितम्बर – २१ अक्टूबर )
.
.
 
इस सप्ताह संयम के सतह किसी भी निर्णय पर पहुंचेंगे तो बेहतर परिणाम सामने आएँगे। आर्थिक मामलों में धीरे धीरे सुधार आएँगे। कार्य क्षेत्र में किसी महिला की वजह से कष्ट बढ़ सकते हैं। प्रेम संबंध में स्ट्रेस रहेगा एवं मन अशांत रहेगा। सेहत वैसे तो ठीक रहेगी लेकिन फिर भी किसी बात को लेकर सेहत में प्रतिकूल असर रहेगा। सप्ताह के अंत में जीवन में फोकस कम रहेगा एवं आपकी एनर्जी में सही फोकस की आवश्यकता है। 
 
शुभ दिन :  २,३
 
वृश्चिक ( २२ अक्टूबर – २१ नवम्बर )
.
 
इस सप्ताह की गयी यात्राओं द्वारा सफलता हासिल होगी एवं समय अनुकूल होता जाएगा। इस सप्ताह परिवार में अकेलापन महसूस करेंगे मन अशांत रहेगा। कार्यक्षेत्र में अचानक से हानि उठानी पड़ सकती है एवं अपने प्रोजेक्ट पर संयम के साथ निर्णय लेने की आवश्यकता है। आर्थिक व्यय भी अधिक रहेंगे एवं किसी नए निवेश को सोच समझ कर करें तो बेहतर होगा।इस सप्ताह किसी बुजुर्ग की सेहत को लेकर चिंता अधिक कर सकते हैं। सप्ताह के अंत में अपनी इंट्यूइशन का अनुसरण कर निर्णय लेंगे तो जीवन में सुखी रहेंगे। 
 
शुभ दिन :  ५,६
.
.
 
धनु ( २२ नवम्बर – २१ दिसम्बर )
.
 
कार्य क्षेत्र में उन्नति होगी एवं रुके हुए प्रोजेक्ट दोबारा से शुरू हो सकते हैं। लीगल मैटर  में भी आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा।इस सप्ताह आर्थिक मामलों में उन्नति के आसार दिखाई देते हैं और सप्ताह की शुरुआत में ही आपको धन संबंधित सुखद समाचार मिल सकता है। प्रेम संबंध में काफ़ी रिलैक्स महसूस करेंगे एवं अपने जीवन साथी के सानिध्य में सुखद समय व्यतीत करेंगे। सेहत में भी काफ़ी सुधार इस सप्ताह रहेगा एवं तंदुरुस्ती महसूस होगी।  यात्राओं में सफलता सप्ताह के उत्तरार्ध में मिलते दिखाई देती है। घर परिवार में किसी महिला को लेकर चिंता अधिक करेंगे।सप्ताह के अंत में  फोकस की आवश्यकता है तभी जीवन में सुकून आएगा।
 
शुभ दिन : ३१,१,२,३
 
मकर : ( २२ दिसम्बर – २१ जनवरी )
.
 
इस सप्ताह सोच समझकर किसी भी निर्णय पर पहुंचेंगे तो बेहतर होगा।आर्थिक मामलों में खट्टे मीठे अनुभव रहेंगे और अपने बेहतर भविष्य के लिए कुछ ठोस निर्णय भी आप ले सकते हैं।किसी नए निवेश द्वारा कठिन परिस्थितियां बनेंगी।एकांकीपन की वजह से मन अशांत रहेगा एवं सेहत में प्रतिकूल असर रहेगा।आपके द्वारा बरती गई लापरवाही की वजह से प्रेम संबंध में खटास आ सकती है।इस सप्ताह भावनात्मक कारणों की वजह से करियर में दिक्कत रहेगी।अपने परिवार में अपनी राय खुलकर सामने रखेंगे तो बेहतर होगा।यात्राओं को इस सप्ताह टाल दिया जाए तो कोई हर्ज नहीं है। सप्ताह के अंत स्थितियां शनैः शनैः आपके अनुकूल होती जाएँगी।
 .
शुभ दिन : ४,६
.
.
 
कुंभ ( २२ जनवरी – १८ फरवरी ) 
.
.
 
इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहेगी एवं निवेश सफलता के मार्ग में आगे बढ़ते जाएंगे।आर्थिक धनवृद्धि के शुभ संयोग इस पूरे सप्ताह आपको मिलेंगे। इस सप्ताह की गई यात्राओं द्वारा भी सफलता हासिल होगी, यात्राओं के दौरान किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाक़ात हो सकती है जो भविष्य में आपके काम आए। घर परिवार में किसी नई शुरुआत को लेकर मन दुखी रहेगा एवं अहं के टकराव बढ़ सकते हैं। सेहत में साधारण सुधार रहेगा एवं इस तरफ़ ध्यान देने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में धीरे धीरे स्थितियां बेहतर होती जाएंगी।प्रेम संबंध में समय रोमांटिक रहेगा लेकिन रोमांस की शनैः शनैः एंट्री होगी। सप्ताह के अंत में सुखद समय व्यतीत करेंगे एवं जीवन में सकारात्मक बदलाव के साथ आगे बड़ेंगे। 
 
शुभ दिन : २,५,६
.
.
 
मीन ( १९ फरवरी – २१ मार्च )
.
.
 
इस सप्ताह आपकी सेहत में काफ़ी सुधार रहेगा एवं तंदुरुस्ती महसूस करेंगे। घर परिवार में सुख समृद्धि के संयोग बनेंगे एवं आप अपने परिवार के सान्निध्य में प्रसन्न रहेंगे और मन प्रफुल्लित रहेगा। इस सप्ताह की गई यात्राओं द्वारा साधारण सफलता प्राप्त होंगी। कार्यक्षेत्र में जो भी मेहनत आप इस सप्ताह करेंगे उसका सकारात्मक परिणाम भविष्य में नज़र आएगा। इस सप्ताह व्यय अधिक हो सकते हैं या फिर कोई आपका अपना आपको धोखा दे सकता है।प्रेम संबंध में बातचीत द्वारा मामलों को सुलझाएंगे तो बेहतर रहेगा।सप्ताह के अंत में सुख समृद्धि के संयोग बनेंगे और जीवन में खुशियां दस्तक दे रहीं हैं।
 
शुभ दिन : ३,४,६

Tags: , , , , , , , ,

Leave a Reply

Your email address will not be published.

PHP Code Snippets Powered By : XYZScripts.com