साप्ताहिक टैरो भविष्य फल (  15 दिसम्बर    –  21 दिसम्बर  २०१९ ) 

साप्ताहिक टैरो भविष्य फल 
  (  15 दिसम्बर    –  21 दिसम्बर  २०१९ ) 
 

मेष ( २२ मार्च – २१ अप्रैल ) 

आर्थिक मामलों में समय अनुकूल होता जाएगा एवं जीवन में वृद्धिकारक स्तिथियाँ बनती जाएँगी। परिवार में समय अनुकूल होगा एवं आप अपने परिवार के साथ कहीं घूमने फिरने का मन भी बना सकते हैं। यात्राओं द्वारा भी शुभ संयोग बनेंगे एवं यात्राओं द्वारा मधुर स्मृतियों का समागम रहेगा। सेहत की तरफ़ ध्यान देने की आवश्यकता है एवं आप जितना अधिक भविषयोन्मुखी रहेंगे उतना अधिक सेहत में तंदूरुस्ती महसूस करेंगे। प्रेम में प्रगाड़ता तभी बड़ेगी जब आपको किए गए वादे समय पर पूरे होते जाएँगे  कार्य क्षेत्र में उन्नति तो होगी लेकिन आपकी अपेक्षाओं से कमतर ही रहेंगी। सप्ताह के अंत में सुखद समय व्यतीत करेंगे। 
 
शुभ दिन :     17,19,21
 
वृषभ ( २२ अप्रैल – २१ मई ) :
 
आर्थिक समय अनुकूल है एवं आय में वृद्धि होगी। सेहत में भी अच्छे परिणाम सामने आते जाएँगे एवं आप अच्छी तंदूरुस्ती  महसूस करेंगे। परिवार में सुखद समय बीताएँगे एवं परिवार जनों में आपसी प्रेम एवं सौहार्दय बड़ेगा। इस सप्ताह की गयी यात्राओं द्वारा आपके लिए विशेष फ़ायदे होंगे एवं यात्राओं की सफलता आपके लिए आंतरिक सुकून लेकर आएगी। कार्य क्षेत्र में अधिक मेहनत द्वारा ही समय अनुकूल होगा एवं आपके द्वारा किए गए लगातार प्रयास ही अंत में सफलता लेकर आएँगे। प्रेम में प्रगाड़ता बड़ेगी एवं अगर आप सिंगल हैं तो आप में से कुछ एक के लिए विवाह के अवसर भी खुलेंगे। 
 
शुभ दिन :   15,17,19,20
 
मिथुन ( २२ मई – २१ जून ) :
 
कार्य क्षेत्र में उन्नति होगी एवं जीवन में वृद्धिकारक स्तिथियाँ बनती जाएँगी, हालाँकि अभी भी आपको लेगेगा की आप इसमें बहुत कुछ पॉज़िटिव कर सकते हैं। इस सप्ताह अपने निवेशों पर ध्यान अधिक दें क्योंकि आर्थिक व्यय की स्तिथियाँ बन रही हैं। आपकी लव लाइफ़ में सौहार्दय एवं प्रेम हौले-हौले बड़ेगा। सेहत में सप्ताह के दूसरे चरण में अचानक से बेहतर स्तिथियाँ बनने लगेंगी आप तंदूरुस्ती  महसूस करने लगेंगे। यह सप्ताह यात्राओं के लिए इस समय उचित नहीं है एवं इन्हें टाल देने में ही भलाई है। परिवार में भी साधारण स्तिथियाँ है एवं आपकी अपनी तरफ़ से प्रयास करने से ही आपसी प्रेम बड़ेगा। सप्ताह के अंत में आप  विपरीत स्तिथियों पर क़ाबू पाएँगे एवं सुकून महसूस करेंगे। 
 
शुभ दिन :  16,21
 
कर्क ( २२ जून – २१ जुलाई ) :
 
कार्य क्षेत्र में उन्नति होगी एवं रचनात्मक कार्यों द्वारा शुभ स्तिथियाँ बनती जाएँगी,  किसी पितृतुल्य व्यक्ति की भी इस मामले में मदद प्राप्त हो सकती है। आर्थिक वृद्धि के शुभ संयोग बनेंगे एवं जीवन में सुख समृद्धि प्राप्त करेंगे। सेहत में भी अच्छे सुधार इस सप्ताह से आपको दिखाई देने लगेंगे। कोई नयी हेल्थ ऐक्टिविटी आपके लिए अत्यंत शुभ होगी। यात्राओं द्वारा भी अच्छे परिणाम सामने आ सकते हैं। परिवार के साथ कहीं घूमने फिरने का मन बना सकते हैं। परिवार से सम्बंधित  किसी मसले को लेकर आप इस समय थोड़ा सा चिंताग्रस्त भी रहेंगे। इस सप्ताह आपके प्रेम प्रसंग में भी काफ़ी बदलाव आएँगे फिर चाहे वह शनै शनै ही क्यों ना हो। सप्ताह के अंत में किसी युवा को लेकर मन चिन्तित  रह सकता है । 
 
शुभ दिन : 15,16,17,18,20
 
सिंह ( २२ जुलाई – २१ अगस्त ) 
 
कार्य क्षेत्र में कुछ नया करने का मन बन सकता है एवं नए प्रयोगों द्वारा कार्य क्षेत्र में वृद्धिकारक स्तिथियाँ भी बनती जाएँगी। आर्थिक सुख समृद्धि के भी शुभ संयोग बनेंगे एवं अपने निवेशों द्वारा फ़ायदा प्राप्त करेंगे। आर्थिक स्तिथी को ठोस बनाने के आपको इस सप्ताह कई सुनहरे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। सेहत में भी अच्छे परिणाम सामने आएँगे एवं आप अपनी लाइफ़ में स्फूर्ति एवं तंदूरस्ती बरक़रार रखने के लिए नए प्रयोग भी कर सकते हैं। यात्राओं को हालाँकि इस सप्ताह टाल देने में ही  भलाई है अन्यथा बेवजह मानसिक कष्ट रहेगा। प्रेम सम्बंध की तरफ़ भी ध्यान देने की आवश्यकता है तभी सुकून प्राप्त करेंगे। सप्ताह के अंत में अपनी व्यवहार कुशलता एवं वाकपटूता द्वारा स्तिथियाँ अनुकूल करने में सक्षम रहेंगे। 
 
शुभ दिन : 
 
कन्या : ( २२ अगस्त – २१ सितम्बर ) :
 
आर्थिक मामलों में भी बहुत कुछ पोसिटिव होता जाएगा एवं निवेशों द्वारा आपको फ़ायदे पहुँचेंगे। आपका ध्यान इस समय घर की साज सज्जा के लिए कुछ ख़रीदारी में भी लगेगा। कार्य क्षेत्र में थोड़ा सा बंधन महसूस कर सकते हैं। प्रेम सम्बंध रोमांटिक रहेंगे एवं इस मामले में ख़ुश ख़बरी दस्तक दे सकती है। परिवार में कोई मातृतुल्य महिला आपकी मदद करेंगी एवं उनकी वजह से आपके जीवन में सुकून एवं शांति आएगी। यात्राओं के लिए भी यस समय विशेष योगकारी है। इस समय आप बहुत कुछ प्लान कर यात्रा करेंगे एवं उसमें आपको फ़ायदा भी प्राप्त होगा। सेहत की तरफ़ ध्यान देने की आवश्यकता है अन्यथा कष्ट में आ सकते हैं। सप्ताह के अंत में सुकूनभरा समय व्यतीत करेंगे। 
 
शुभ दिन :  15,17,19,20,21
 
तुला ( २२ सितम्बर – २१ अक्टूबर ) 
कार्य क्षेत्र में उन्नति होगी एवं कहीं से इस मामले में आपको सकरात्मक समाचार प्राप्त हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए आर्थिक व्यय अधिक रहेंगे। सेहत में अच्छे सुधार आ सकते हैं। इस सप्ताह की गयी यात्राओं द्वारा आपके लिए शुभ परिणाम आएँगे एवं आप यात्राओं को काफ़ी प्लान कर उस पर अमल करेंगे। परिवार में किसी प्रॉपर्टी आदि को लेकर मानसिक कष्ट हो सकता है, आपको ये भी महसूस होगा की आपको उतनी तवज्जोह नहीं मिल रही जितनी आप अपने परिवार से अपेक्षा करते हैं। लव लाइफ़ रोमांटिक रहेगी एवं इस मामले में काफ़ी सुकून प्राप्त होगा। इस सप्ताह व्यय भी अधिक रहेंगे एवं आपको इस तरफ़ ध्यान देने की आवश्यकता है। सप्ताह के अंत में बातचीत द्वारा स्तिथियों का हल निकालेंगे तो बेहतर होगा। 
 
शुभ दिन :  15,16,18,20
 
वृश्चिक ( २२ अक्टूबर – २१ नवम्बर ) 
 
कार्य क्षेत्र में उन्नति होगी एवं समय अनुकूल होता जाएगा। आपके मान सम्मान की वृद्धि होगी एवं आपके दुश्मन भी आपकी दूर-दृष्टि का लोहा मानेंगे। आर्थिक उन्नति के भी शुभ संयोग बन रहे हैं। आपसी प्रेम एवं सौहार्दय बना रहेगा। सेहत में भी अच्छे सुधार आपको इस सप्ताह से मिलते जाएँगे। यह सप्ताह यात्राओं के लिए भी अनुकूल है एवं किसी नए स्थान पर यात्रा करने का मन भी बना सकते हैं। परिवार में भावनात्मक तौर पर उतार चड़ाव रहेंगे लेकिन अंत में सुख शांति महसूस होगी। इस सप्ताह आपके प्रेम सम्बंध रोमांटिक रहेंगे एवं संतान सम्बंधित  ख़ुश ख़बरी भी प्राप्त हो सकती है। सप्ताह के अंत में कोई पितृतुल्य व्यक्ति आगे बड़ कर आपकी मदद कर सकते हैं। 
 
शुभ दिन :  15,16,17,21
 
धनु ( २२ नवम्बर – २१ दिसम्बर ) 
 
नए प्रोजेक्ट इस समय अत्यंत अनुकूल स्तिथियाँ बनाते जाएँगे एवं कार्य क्षेत्र में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में भी समय अनुकूल है एवं कोई महिला आगे बड़ कर इस मामले में आपकी मदद कर सकती हैं। प्रेम सम्बंध में बाहरी हस्तक्षेप आपके लिए कष्टदायक  स्तिथियाँ बना सकते हैं। यह सप्ताह यात्राओं के लिए अनुकूल नहीं है एवं इन्हें टाल देने में ही भलाई है। सेहत की तरफ़ भी ध्यान देने की आवश्यकता है। पेट में अग्नितत्व के बड़ने  से भी हानि रहेगी। कोई आपका अपना, आपको धोखा दे सकता है एवं ऐसी स्तिथी में  आपकी सेहत में प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।  सप्ताह के अंत में कुछ नया करने का मन बनाएँगे एवं उसमें सफल भी रहेंगे। 
 
शुभ दिन : 15,16,21
 
मकर : ( २२ दिसम्बर – २१ जनवरी ) 
 
इस सप्ताह आप किसी शांत एकांत स्थल पर घूमने फिरने का मन बना सकते हैं। समय अनुकूल है एवं ये भी हो सकता है की इस समय किसी धार्मिक स्थल पर यात्रा करने की सम्भावनाएँ बड़ें। परिवार के साथ सुखी समय व्यतीत करेंगे एवं जीवन में सुख शांति बड़ेगी। आप अपने परिवार के साथ भी कहीं घूमने फिरने की सोच सकते हैं। सेहत की तरफ़ हालाँकि आपको अधिक ध्यान देना चाहिए अन्यथा कष्ट सम्भव हैं। प्रेम सम्बंध प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं। आर्थिक मामलों में भी आपके द्वारा की गयी मेहनत ही  अंत में कुछ सकरात्मक बदलाव लेकर आएगी। यह समय कार्य क्षेत्र में भी कष्ट दायक स्तिथियाँ दिखा रहा है। आपको अपने प्रोजेक्ट को लेकर बेवजह के वाद विवाद से अपना बचाव कर के आगे बड़ना चाहिए तभी सुकून आएगा। सप्ताह के अंत में आप कुछ नए मित्र बना सकते हैं। 
 
शुभ दिन : 19,20.
 
कुंभ ( २२ जनवरी – १८ फरवरी ) 
 
प्रेम सम्बंध अनुकूल रहेंगे एवं रोमांटिक लाइफ़ रहेगी। कोई दो निर्णय आपको थोड़ा सा कन्फ़्यूज़ कर सकते हैं लेकिन अगर आप अपनी अंतरात्मा की आवाज़ को सुन कर निर्णय लेंगे तो ज़्यादा सुखी एवं सफल रहेंगे। आर्थिक उन्नति के लिए विशेष शुभ संयोग बनेंगे। इस सप्ताह आप अपने निवेशों में भी बहुत कुछ बदलाव लेकर आ सकते हैं। कार्य क्षेत्र में बात चीत द्वारा स्तिथियों को सम्भालने की कोशिश करें तभी सुकून आएगा। परिवार के किसी सदस्य द्वारा आपको कोई सर्प्राइज़ या उपहार भी प्राप्त हो सकता है। यात्राओं द्वारा शुभ फल प्राप्त होंगे एवं जीवन में सुख सम्पत्ति सभी का आगमन होगा। सप्ताह के अंत में हालाँकि कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय को टाल देने में ही  भलाई है। 
 
शुभ दिन :   15,17,18,20
 
मीन ( १९ फरवरी – २१ मार्च )
 
आर्थिक वृद्धि के शुभ संयोग बनेंगे एवं कोई महिला आगे बड़ कर इस मामले मे मदद भी कर सकती हैं। कार्य क्षेत्र में कोई नया प्रोजेक्ट अभी परेशानी बड़ाएगा। रचनात्मक प्रोजेक्ट को पूर्ण होने में भी समय लगेगा। सेहत में नयी स्फूर्ति एवं तंदूरस्ती महसूस कर सकते हैं। इस सप्ताह यात्राओं को टाल देने में ही भलाई है, अन्यथा बीती बातों को याद कर बेवजह परेशान रहेंगे। परिवार में भी कुछ परेशानियाँ बड़ सकती हैं एवं अपने आप को सबके मध्य रह कर भी अकेला महसूस कर सकते हैं। प्रेम सम्बंध अनुकूल रहेंगे एवं लव लाइफ़ रोमांटिक रहेगी। सप्ताह के अंत में सुखद समय व्यतीत होगा। 
 
शुभ दिन : 15,17,18,21
Tags: , , , , , ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PHP Code Snippets Powered By : XYZScripts.com