साप्ताहिक टैरो भविष्य फल  (   ८ जुलाई    – १४ जुलाई      २०१८ )  ……………………………. Nandita Pandey is a celebrity AstroTarotloger, Energy Healer, Spiritual Guide, Past Life regression Therapist, Life Coach…. Also appears as a panel of Metaphysical / Astro expert in all the top Indian TV News Channels … is a columunist in many magazines and newspapers… and also a resident AstroTarotloger with the Times of India Group in India since last decade and half….

0 Comment
साप्ताहिक टैरो भविष्य फल 
(   ८ जुलाई    – १४ जुलाई      २०१८ ) 
 
 

मेष ( २२ मार्च – २१ अप्रैल )  

 
आर्थिक उन्नति के अवसर ख़ूब मिलेंगे एवं निवेश द्वारा वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र में हालाँकि अचानक कोई मुश्किलात सामने आ सकती है। थोड़ा सा एकांत में समय व्यतीत करना या फिर मेडिटेशन करना सेहत में अच्छे सुधार लाएगा। यात्राओं द्वारा भी इस सप्ताह आपके लिए शुभ समाचार बन रहे हैं। परिवार में किसी बात को लेकर कष्ट हो सकता है। प्रेम सम्बंध अनुकूल रहेंगे एवं लव लाइफ़ रोमांटिक रहेगी। सप्ताह के अंत में थोड़ा रिस्क लेकर डिसिज़न लेना सीखें, आपके लिए बेहतर होगा। 
शुभ दिन :   ८,१०,११,१३
 
वृषभ ( २२ अप्रैल – २१ मई ) :
 
कार्य क्षेत्र में अत्यंत प्रोत्साहन तो मिलेगा ही साथ ही में सफलता के भी शुभ संयोग बनेंगे। आप इस मामले में पार्टी मूड में रहेंगे। सेहत में भी बहुत सुधार रहेगा। आपका परिवार इस मामले में आपको बहुत सप्पोर्ट करेगा। यात्राओं में साधारण सफलता हाथ लगेगी, फिर भी बहुत ज़्यादा दूसरों के हिसाब से ना चलें, अन्यथा कष्ट आपको हाई होगा। लव लाइफ़ में भी एक व्यापक दृष्टिकोण अपनाने से स्तिथियों में बदलाव आएँगे। आर्थिक हानि की सम्भावनाएँ हैं, थोड़ा सा संभाल कर रहें। सप्ताह के अंत में किसी बात को लेकर आप कष्ट में रह सकते हैं। 
 
शुभ दिन :   ९,११,१२ 
 
मिथुन ( २२ मई – २१ जून ) :
 
कार्य क्षेत्र में अत्यधिक सुधार सम्भव है एवं आप जितना फ़ोकस के साथ काम करेंगे उतना हाई सफलता भी प्राप्त करते जाएँगे। परिवार में सुख एवं सौहार्दय बना रहेगा। अपने परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। यात्राओं द्वारा भी आपके लिए पोसिटिव परिणाम मिलेंगे। हो सकता है किसी ऐसी जगह यात्रा करने का मौक़ा मिले जहाँ आप बहुत समय से जाना चाहते थे पर जा नहीं पा रहे थे। सेहत की तरफ़ अधिक ध्यान देने की ज़रूरत है अन्यथा लम्बी बीमारी का सामना करना पड़ सकता है। निवेश में ध्यान देने की आवश्यकता है अन्यथा आर्थिक हानि होगी। प्रेम सम्बंध में किसी महिला की वजह से कष्ट सम्भव है। सप्ताह का अंत सुखद रहेगा।  
 
शुभ दिन :   ९,१२,१३,१४ 
कर्क ( २२ जून – २१ जुलाई ) :
 
इस सप्ताह की गयी यात्राओं द्वारा सफलता तो मिलेगी लेकिन आपकी अपेक्षा अपनी यात्राओं द्वारा और भी सफलता हासिल करने की रहेगी। प्रेम सम्बंध में सुखद एहसास रहेगा, सप्ताह की शुरुआत में भले हाई इस मामले में थोड़ा सा कन्फ़्यूज़न में रहेंगे लेकिन अपने निर्णय पर आगे बड़ेंगे तो जीवन में प्रेम एवं सुकून दोनो ही बना रहेगा। अपने पार्ट्नर के साथ की गयी आउटिंग सुखद एवं रोमांटिक रहेगी।  कार्य क्षेत्र में किसी नए प्रोजेक्ट की वजह से कष्ट हो सकता है। ऐसा भी महसूस हो सकता है की जीवन में आपको उतना नहीं मिल पा रहा है जितने कि आप अपेक्षा कर रहे हैं। व्यय भी अधिक हो सकता है। इस सप्ताह किसी महिला की सेहत को लेकर आप अधिक चिंतित रह सकते हैं। 
 
शुभ दिन : ८,१३
 
सिंह ( २२ जुलाई – २१ अगस्त ) 
 
पितृतुल्य व्यक्तियों के आशीर्वाद एवं सहयोग द्वारा आपके प्राजेक्ट्स में बड़ोतरी  होगी। लव लाइफ़ में भी महिला वर्ग के सहोग से प्रेम सम्बंध सुखद रहेंगे। सेहत में भी अच्छे सुधार आपकी लाइफ़ में इस सप्ताह दिखलाई पड़ेंगे। यात्राओं द्वारा भी शुभ समाचार मिल सकता है। हो सकता है की आप किसी नयी जगह यात्रा करने का विचार बनाएँ। आर्थिक व्यय अधिक रहेगा। परिवार को लेकर बहुत पोस्सेसिव रहेंगे, यह आपके लिए अच्छा नहीं है। सप्ताह के अंत में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय अवोईड करें अन्यथा कष्ट हो सकता है। 
 
शुभ दिन : ८,९,११,१३
 
कन्या : ( २२ अगस्त – २१ सितम्बर ) :
 
कार्य क्षेत्र में अधिक प्राग्रेस होने के चांसेस बहुत अच्छे हैं। आपके बोस्सेस एवं बुज़ुर्ग कलिग आपकी इस मामले में मदद करेंगे। आर्थिक उन्नति के भी शुभ अवसर बनते जाएँगे। आप अपने घर या ऑफ़िस की साज सज्जा से समबंधित कुछ ख़रीदारी के मूड में भी रहेंगे एवं अगर ख़र्च होगा तो इसी तरफ़ होगा। यात्राओं द्वारा माध्यम प्रगति सम्भव है। परिवार में सकरतमकता लाने के लिए बहुत प्रयास इस सप्ताह आपको करना पड़ सकता है। सप्ताह अंत में स्तिथियाँ धीरे धीरे सुधरती जाएँगी।  प्रेम सम्बंध में अहं के टकराव से बचें, यही इस समय आपके लिए बेहतर होगा। 
 
शुभ दिन :  ९,१०।
 
तुला ( २२ सितम्बर – २१ अक्टूबर ) 
 
कार्य क्षेत्र को लेकर इस सप्ताह आप काफ़ी रिलैक्स रहेंगे। आर्थिक उन्नति के भी अवसर बनते जाएँगे हालाँकि इस सम्बंध में आप और भी इमर्पोवेमेंट की अपेक्षा करेंगे। यात्राओं द्वारा भी शुभ संकेत मिल रहे हैं एवं किसी नयी जगह यात्रा करने का विचार मन में बन सकता है। पारिवारिक मसलों में अपनी बात पर अडिग रहें भले ही कोई आपका साथ दे रहा हो या नहीं दे रहा हो, तभी स्तिथियाँ बेहतर होंगी।  प्रेम सम्बंध में सुकून एवं शांति है एवं जीवन चक्र आपके लिए मधुरता लेकर सामे आता जाएगा। सप्ताह के अंत में कोई अच्छी पोसिटिव ख़बर आपको मिल सकती है।  
 
शुभ दिन :  ८,९,११,१४
 
वृश्चिक ( २२ अक्टूबर – २१ नवम्बर ) 
 
कार्य क्षेत्र में आपके लिए अच्छी उन्नति की स्तिथियाँ बनती जाएँगी। परिवार में भी सुख समृद्धि के शुभ अवसर बनेंगे। जीवन में उन्नति होगी। सेहत में भी सुधार आयेगा लेकिन इस तरफ़ आपको थोड़ा सा फ़ोकस होने की ज़रूरत है। यात्राओं को लेकर थोड़ा सा परेशान रह सकते हैं। आप जितना भविषयोन्मुखी रहेंगे उतना हाई आपके लिए जीवन बेहतर होगा। प्रेम सम्बंध एम धैर्य के साथ स्तिथियों का आंकलन करें एवं उन्हें सुलझाएँ तभी सुकून मिलेगा। आर्थिक हानि की सम्भावनाएँ बन रही हैं। सप्ताह के अंत में कोई ख़ुश ख़बरी मिल सकती है। 
 
शुभ दिन :  ९,१२,१४ 
 
धनु ( २२ नवम्बर – २१ दिसम्बर ) 
 
आर्थिक उन्नति के शुभ संयोग सप्ताह की शुरुआत से ही बनते जाएँगे।आप अपने निवेशों को लेकर भविष्य की प्लानिंग करेंगे। सेहत में भी सुधार दिखाई देता है। बच्चों के सानिध्य में समय व्यतीत करने से सेहत में और भी सुधार सम्भव है। यात्राओं द्वारा भी शुभ परिणाम मिलते जाएँगे। जीवन में उन्नति होगी हालाँकि कार्य क्षेत्र में कष्ट हो सकता है। किसी प्रोजेक्ट को लेकर रातों की नींद में भी ख़लल पड़ सकता है। सप्ताह के अंत आपने तक आप अपनी लाइफ़ में बहुत बिज़ी होते जाएँगे। किसी भी कार्य को पूर्ण करने के लिए आपको टीम एफ़र्ट के साथ काम करना चाहिए। प्रेम सम्बंध में कसी महिला के सहयोग से लाइफ़ में सुकून रहेगा। 
 
शुभ दिन : ८,१०,११,१३।
 
 
मकर : ( २२ दिसम्बर – २१ जनवरी ) 
 
इस सप्ताह आपकी सेहत में बहुत अच्छे सुधार आपको दिखलाई पड़ेंगे। जीवन में उन्नति तभी होगी जब आप स्तिथियों का आंकलन कर धैर्य के साथ उन्हें सुलझाएँ एवं फिर किसी निष्कर्ष पर पहुँचे। कार्य क्षेत्र में आप जितना यथार्थवादी रहेंगे उतना हाई सफल भी रहेंगे। आर्थिक हानि के संयोग बन रहे हैं। परिवार में किसी प्रॉपर्टी को लेकर कुछ चिन्ताएँ बड़ सकती हैं। यात्राओं द्वारा भी साधारण सफलता हाथ लगेगी। प्रेम सम्बंध में ऐंज़ाइयटी ज़्यादा रहेगी जिस वजह से वाणी में कटुता आ सकती है। थोड़ा सा मिठास के साथ स्तिथियों को सम्भलें, आपके लिए शुभ होगा। 
 
शुभ दिन : ११,१३ 
 
कुंभ ( २२ जनवरी – १८ फरवरी ) 
 
कार्य क्षेत्र में कोई दो मौक़े बहुत लुभावने लगेंगे लेकिन इसमें से किसी एक पर ही आप अमल कर सकते हैं। जब भी जीवन में ऐसी परिस्थितियाँ आएँ तो आपको अपनी अंतरात्मा की आवाज़ सुनकर ही किसी निर्णय पर पहुँचना चाहिए तभी सुकून एवं सफलता मिलेगी। आर्थिक उन्नति होगी एवं कसी महिला के सहोयग से आपका जीवन और भी उन्नति प्राप्त करेगा। मेडिटेशन आपकी सेहत को इमप्रोव करने के लिए ब्रहमास्त्र का काम करेगा। यात्राओं द्वारा भी आपके लिए बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे। परिवार में कोई बदलाव आपको थोड़ा सा ऐंज़ाइयटी में ला रहा है लेकिन आप चिन्ताएँ ना करें एवं उस पर आगे बड़ें  आप सफल अवश्य होंगे। लव लाइफ़ में कष्ट सम्भव है। 
 
शुभ दिन :   ९,१०,११,१२।
 
मीन ( १९ फरवरी – २१ मार्च )
 
आर्थिक उन्नति आपके लिए शुभ अपरिस्थितियाँ बनाएँगी। जीवन में उन्नति होगी एवं सुख एवं शांति बनी रहेगी। कलात्मक प्राजेक्ट्स द्वारा शुभ परिणाम मिलेंगे। हालाँकि कार्य क्षेत्र में इस सप्ताह कुछ कष्ट अचानक से बड़ सकते हैं। आपको यह भी लग सकता है की आपको उतनी तवज्जोह नहीं मिल रही है जितनी कि आपको मिलनी चाहिए। लव लाइफ़ में अहं की भावना को उभारने नहीं दें अन्यथा कष्ट आपको ही होगा। यह आपकी सेहत में भी प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। परिवार में किसी बुज़ुर्ग को लेकर चिन्ताएँ अधिक रहेंगी। सप्ताह के अंत में शुभ संयोग बनते जाएँगे। 
 
शुभ दिन : १०,१४ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PHP Code Snippets Powered By : XYZScripts.com