साप्ताहिक टैरो भविष्य फल  (   १५ जुलाई    – २१ जुलाई      २०१८ )  ………………………. ……………… Nandita Pandey is a celebrity AstroTarotloger, Energy Healer, Spiritual Guide, Past Life regression Therapist, Life Coach…. Also appears as a panel of Metaphysical / Astro expert in all the top Indian TV News Channels … is a columunist in many magazines and newspapers… and also a resident AstroTarotloger with the Times of India Group in India since last decade and half….

0 Comment
साप्ताहिक टैरो भविष्य फल 
(   १५ जुलाई    – २१ जुलाई      २०१८ ) 
 
 

मेष ( २२ मार्च – २१ अप्रैल )  

 
परिवार में ख़ुश ख़बरी मिलेगी एवं एक नयी सोच के साथ की गयी शुरुआत भी पोसिटिव ख़बर लेकर आएगी। कार्य क्षेत्र में स्तिथियाँ  क़ाबू से बाहर जा सकती हैं, संयम के साथ काम लें एवं नैतिक राह पर आगे बड़ें तभी सुकून मिलेगा।आर्थिक मामले धीरे धीरे सुधार होगा।  यात्राओं में भी कष्ट सम्भव है। प्रेम सम्बंध में सुकून एवं शांति बनी रहेगी। सप्ताह के अंत में कोई पोसिटिव ख़बर मिल सकती है। 
शुभ दिन :   १५,१८,१९
 
वृषभ ( २२ अप्रैल – २१ मई ) :
 
सेहत में सुधार दिखाई देगा एवं कोई महिला इस मामले में आपकी मदद कर सकती हैं। परिवार में स्तिथियाँ साधारण रहेंगी एवं कोई पोसिटिव ख़बर इस मामले में मिल सकती है। प्रेम सम्बंध में भी नए जोश के साथ स्तिथियों को हैंडल करेंगे एवं इस मामले में जीवन रोमांटिक भी रहेगा। कार्य क्षेत्र में इच्छानुसार बदलाव आने में अभी देरी हैं। आर्थिक मामलों में व्यय अधिक रहेगा। यात्राओं में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। इन्हें अवोईड ही करें तो ही बेहतर होगा। इस सप्ताह थोड़ा सा रेस्ट्लेस रहेंगे। 
 
शुभ दिन :   १५,१८,१९।
 
मिथुन ( २२ मई – २१ जून ) :
 
परिवार में सुकून एवं शांति महसूस करेंगे एवं पारिवारिक सम्बंधों को और भी मधुर बनाने के आपको बहुत सारे मौक़े मिलते रहेंगे। यात्राओं द्वारा भी शुभ समाचार मिलेगा। आर्थिक बड़ोतरी होगी हालाँकि शुरुआत में आप थोड़ा सा कन्फ़्यूज़्ड रहेंगे लेकिन अंत में फ़ायदा आपको होगा। बिज़्नेस ट्रिप सफल रहेंगी। कार्य क्षेत्र में सुखद अनुभव रहेगा एवं कोई अच्छी ख़बर आपको इस मामले में मिल सकती है। लव लाइफ़ रोमांटिक रहेगी। सप्ताह के अंत में ख़ुश ख़बरी मिलेगी। 
 
शुभ दिन :   १५,१६,१७,१९,२१ 
 
 
कर्क ( २२ जून – २१ जुलाई ) :
 
कार्य क्षेत्र में उन्नति होगी एवं जीवन में सफलता आसानी से प्राप्त करेंगे। किसी बुज़ुर्ग की मदद आपको इस सम्बंध में मिल सकती है। आर्थिक स्तिथियाँ धीरे धीरे मज़बूत होंगी। परिवार में कोई नयी शुरुआत आपके लिए शुभ रहेगी। इस सप्ताह की गयी यात्राओं से आप बहुत फ़ायदा उठा सकते हैं, यात्राएँ आपको बहुत बिज़ी रखेंगी। लव लाइफ़ में सुकून एवं शांति रहेगी एवं प्रेम सम्बंध रोमांटिक रहेंगे। सेहत में ऐंज़ाइयटी रहेगी। सप्ताह के अंत में बेवजह के लड़ाई झगड़ों से अपना बचाव करें तो हाई बेहतर होगा। 
 
शुभ दिन : १५,१६, १९,२०
 
सिंह ( २२ जुलाई – २१ अगस्त ) 
 
कार्य क्षेत्र में सुखद एहसास रहेगा। कहीं से कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। इस सप्ताह किसी बुज़ुर्ग की वजह से व्यय अधिक हो सकता है। सेहत में साधारण सुधार सम्भव हैं। परिवार में किए गए नए प्रयोग आपके लिए शुभ आढ़ेंगे एवं जीवन में अनुकूल परिणाम भी लेकर आएँगे। प्रेम सम्बंध में सुकून रहेगा हालाँकि किसी बात को लेकर ऐंज़ाइयटी भी रह सकती है। इस सप्ताह अगर यात्रा करेंगे तो आप अपने साथियों की ज़िम्मेदारी को बख़ूबी निभाएँगे। सप्ताह के अंत में कुछ स्ट्रेस बड़ सकता है। 
 
शुभ दिन : १६,१९,२० 
 
कन्या : ( २२ अगस्त – २१ सितम्बर ) :
कार्य क्षेत्र में उत्तम परिणाम मिलेंगे एवं आपके बॉस भी आपकी तारीफ़ करेंगे। प्रोजेक्ट समय पर पूर्ण होते जाएँगे। आर्थिक समृद्धि के शुभ संयोग हैं लेकिन थोड़ा सा संयम एवं समझदारी के साथ किसी भी निर्णय पर पहुँचे, तभी उन्नति सम्भव है। इस सप्ताह की गयी यात्राएँ सफल रहेंगी एवं महिला वर्ग से इस मामले में अच्छा सप्पोर्ट रहेगा।प्रेम सम्बंध में ज़रा सी भी लापरवाही आपके लिए कष्टदायक  है।  भावनात्मक करणो की वजह से सेहत में भी प्रतिकूल प्रभाव रहेगा। सप्ताह के अंत में आप जितना अधिक यात्रार्थवादी रहेंगे उतना ही बेहतर आपके लिए होता जाएगा। 
शुभ दिन :  १६,१७,२० 
 
तुला ( २२ सितम्बर – २१ अक्टूबर ) 
 
यह सप्ताह आपकी सूझ बुझ एवं संयम की परीक्षा लेने वाला सप्ताह है। जीवन में उन्नति तो होगी लेकिन डगर कठिन रहेगी। परिवार में एक नयी शुरुआत जीवन में सुकून एवं शांति लेकर आ सकती है। इस सप्ताह यात्राओं को टाल दें तो हाई ठीक रहेगा। आर्थिक मामलों में अचानक से व्यय अधिक हो सकता है। सेहत से सम्बंधित ख़र्चे भी इस सप्ताह अधिक होंगे। कार्य क्षेत्र में दूसरे आपके ऊपर हावी होने की कोशिश कर सकते हैं। सप्ताह के अंत में कोई पोसिटिव ख़बर आपको मिल सकती है। 
 
शुभ दिन : १९,२१ 
 
वृश्चिक ( २२ अक्टूबर – २१ नवम्बर ) 
 
आर्थिक मामले आपके लिए शुभ रहेंगे। कोर्ट कचहरी के मसले भी अच्छे परिणाम इस सप्ताह लेकर आ सकते हैं। हालाँकि कार्य क्षेत्र में किसी महिला की वजह से कुछ कष्ट सम्भव है। प्रेम सम्बंध में फ़ोकस की ज़रूरत है अन्यथा ऐंज़ाइयटी बनी रह सकती है। सेहत की तरफ़ भी ख़ास ध्यान दें वरना नुश्किल हो सकती है। यात्राओं को अवोईड करना ही आपके लिए शुभ होगा तभी सुकून भी रहेगा। मेडिटेशन एवं योग आपके जीवन में नयी स्फूर्ति संचारित कर सकते हैं। 
 
शुभ दिन :  १७ 
 
धनु ( २२ नवम्बर – २१ दिसम्बर ) 
 
आर्थिक समृद्धि के शुभ संयोग इस सप्ताह बनते जाएँगे। आपके लिए इस सप्ताह की गयी यात्राएँ शुभ रहेंगी लेकिन फिर भी एक ख़लिश सी अंदर ही अंदर परेशान कर सकती है। कार्य क्षेत्र में थोड़ा सा बेचैनी महसूस कर सकते हैं। पारिवारिक मसलों में भी आपको अपनी तरफ़ से एक्स्ट्रा एफ़र्ट करना पड़ेगा तभी सुकून रहेगा।अपने खान पान पर अत्यधिक ध्यान देने की ज़रूरत है अन्यथा पेट से समबंधित कुछ कष्ट उमड़ सकता है। किसी साझेदारी की तोड़ मरोड़ को लेकर भी आप मानसिक कष्ट से गुज़र सकते हैं।  सप्ताह के अंत में स्तिथियाँ धीरे धीरे सुधरेंगी। प्रेम सम्बंध में किए गए वादे अभी पूर्ण नहीं होंगे। 
 
शुभ दिन : १७,२१।
 
 
मकर : ( २२ दिसम्बर – २१ जनवरी ) 
 
आर्थिक मामलों में स्तिथियों में काफ़ी सुधार इस सप्ताह आपको दिखलाई पड़ेगा। आप इस मामले में रेलक्ष भी होते जाएँगे। कार्य क्षेत्र में लगातार की गयी कोशिशें आपके लिए शुभ परिणाम लाएँगी। यात्राओं के लिए यह समय उचित नहीं है एवं इन्हें अवोईड करना ही ठीक होगा। परिवार में भी अकेलापन महसूस कर सकते हैं। कोई तो बात हाई जो आपको खाए जा रही है लेकिन आप किसी से इस बारे में डिस्कस नहीं कर पा रहे हैं। सेहत में धीरे धीरे सुधार आएगा। सप्ताह के अंत में ख़ुश ख़बरी मिल सकती है।
 
शुभ दिन : १७,२१ 
 
कुंभ ( २२ जनवरी – १८ फरवरी ) 
 
इस सप्ताह आपे कार्य क्षेत्र में कोई पोसिटिव न्यूज़ आपके द्वारा दस्तक दे रही है। जीवन में उन्नति  होगी एवं आपके जून्यर्ज़ आपकी मदद करेंगे। आर्थिक मामलों में जोईंट इन्वेस्टमेंट आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएँगे। वैसे भी यह सप्ताह आर्थिक समृद्धि को बड़वा देने वाला है। यात्राओं द्वारा सफलता मिलेगी एवं कोई मातृतुल्य महिला आपको मदद करेंगी। परिवार में किसी युवा की वजह से कुछ ऐंज़ाइयटी बड़ सकती है। सेहत की तरफ़ भी ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेम सम्बंध सुकून भरे रहेंगे। सप्ताह के अंत में अचानक से कोई गिफ़्ट मिल सकता है। 
 
शुभ दिन :   १५,१६,१७,२० 
 
मीन ( १९ फरवरी – २१ मार्च )
 
आर्थिक मामलों में सुखद समाचार मिल सकता है। इस मामले में किसी महिला से मदद मिल सकती है। परिवार में किसी सुखद समारोह में आप शामिल हो सकते हैं। किसी अच्छी जगह शिफ़्ट होने के बारे में भी सोच सकते हैं। कार्य क्षेत्र में सुंदर अवसर मिलेंगे लेकिन आपको फिर भी और प्राप्त होने की इच्छा रहेगी। सेहत में धीरे धीरे सुधार आएगा। लव लाइफ़ में बहुआयामी दृष्टिकोण आपके लिए शुभ समाचार लेकर आ सकती है।सप्ताह अंत में अपनी स्तिथियों को सुधारने के आपको काफ़ी मौक़े मिलते जाएँगे। 
 
शुभ दिन : १७,१९,२१ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PHP Code Snippets Powered By : XYZScripts.com