टैरो साप्ताहिक भविष्यफल ( २४ फ़रवरी – ३ मार्च २०१९ )

साप्ताहिक टैरो भविष्य फल 
(   २४ फ़रवरी  –  ३ मार्च   २०१९ ) 
नन्दिता पाण्डेय 
ऐस्ट्रोटैरोलोजर , आध्यात्मिक गुरु, लाइफ़ कोच 
 

मेष ( २२ मार्च – २१ अप्रैल )  

कार्य क्षेत्र में धीरे धीरे उन्नति होगी एवं इस समय आपके कार्य क्षेत्र में बहुत बदलाव की आवश्यकता है। अपनी पिछली ऐक्टिविटी के परिणामों को ध्यान में रख कर भविष्य के लिए निर्णय लें, सफलता अवश्य मिलेगी। आर्थिक उन्नति के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे एवं महिला वर्ग से सप्पोर्ट अच्छा रहेगा। सेहत की तरफ़ ध्यान देने की आवश्यकता है। परिवार से समबंधित कोई ख़ुश ख़बरी मिल सकती है। इस सप्ताह की गयी यात्राओं द्वारा भी शुभ संकेत मिलेंगे एवं यह भी हो सकता है की आप किसी ऐसे स्थान की यात्रा करें जहाँ आप बहुत समय से जाना चाहते थे एवं जा नहीं पा रहे थे। प्रेम सम्बंध में साधारण स्तिथियाँ रहेंगी। सप्ताह के अंत में की गयी एक नयी शुरुआत आपके जीवन में सफलता का मार्ग प्रशस्त करेगी। 
 
शुभ दिन :    २५,२६,१,२ 
 
वृषभ ( २२ अप्रैल – २१ मई ) :
 
इस सप्ताह आपको अपने निवेशों द्वारा फ़ायदा हो सकता है। कोई नया निवेश आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। प्रेम सम्बंध में सुखद एहसास रहेगा एवं जीवन रोमांटिक रहेगा। सेहत की तरफ़ ध्यान देने की आवश्यकता है। सर्दी खाँसी से परेशान रह सकते हैं। कार्य क्षेत्र में भी कुछ कष्ट दिखाई पड़ रहे हैं, अपने जून्यर्ज़ की राय भी अवश्य लीजिए अन्यथा प्रोजेक्ट को पूरा करने में अवरोध ज़्यादा रहेगा। । पुरानी बातों को छोड़ कर भविष्य के लिए कार्यरत रहने से परिवार में सुख समृद्धि बनी रहेगी। इस सप्ताह यात्राओं को अवोईड करना हे बेहतर होगा अन्यथा बेवजह की परेशानी में पड़ सकते हैं। सप्ताह के अंत में कहीं से सकरतमक समाचार प्राप्त हो सकता है। 
 
शुभ दिन :   २४,२६,२
 
मिथुन ( २२ मई – २१ जून ) :
 
कार्य क्षेत्र में आप जितना ज़्यादा रीसर्च कर, सोच समझ कर निर्णय लेंगे उतना ज़्यादा फ़यास आपको मिलेगा। आर्थिक स्तिथियाँ धीरे धीरे सुधरेंगी। लव लाइफ़ में रोमांस बरक़रार रहेगा एवं इस मामले में सुकून प्राप्त करेंगे। सेहत में भी अच्छे सुधार आपको प्राप्त होंगे। परिवार में कोई युवा आपकी आगे बड़ कर मदद कर सकता है। इस मामले में शुभ समाचार भी प्राप्त होगा। यात्राओं द्वारा सकरतमक समाचार प्राप्त होगा एवं महिला वर्ग के सप्पोर्ट यात्राएँ सुकून एवं शांतिपूर्ण रहेंगी। अपनी लव लाइफ़ में आप भविष्य के बारे में प्लानिंग के मूड में रहेंगे। सप्ताह के अंत में हालाँकि आपके लिए कुछ कष्टमयी स्तिथियाँ बन सकती हैं। 
 
शुभ दिन :  २४,२५,२७,१
 
कर्क ( २२ जून – २१ जुलाई ) :
 
यह सप्ताह धैर्य के साथ स्तिथियों का आंकलन कर एवं उसके पश्चात निर्णय लेने का है। सेहत में सुधार आपको सप्ताह के दूसरे चरण में अचानक से दिखाई देने लगेगा। यात्राओं द्वारा भी शैने शैने सफलता की सूचना मिलेगी। कार्य क्षेत्र में भावनात्मक कारणों की वजह से कष्ट सम्भव है। इस सप्ताह व्यय भी अधिक हो रहे हैं एवं किसी ऐसे व्यक्ति पर अधिक व्यय हो सकते हैं जो एक रौबिलि पर्सनालिटी के स्वामी हों। प्रेम सम्बंध में भी आपको लगेगा की आपको उतनी तवज्जोह नहीं मिल रही जिसके आप हक़दार हैं एवं अहं के टकराव की सम्भावनाएँ भी बड़ सकती हैं। अपने विचारों पर अडिग रहेंगे तो भविष्य में सुकून प्राप्त करेंगे। 
 
शुभ दिन : १
 
सिंह ( २२ जुलाई – २१ अगस्त ) 
 
आर्थिक उन्नति की शुभ सतिहियाँ बन रही हैं एवं निवेशों द्वारा फ़ायदा भी प्राप्त होगा। सेहत में भी अच्छे सुधार आपको इस सप्ताह दिखाई पड़ेंगे। परिवार में सप्पोर्ट ख़ूब मिलेगा एवं किसी बुज़ुर्ग के आशीर्वाद से जीवन में अनुकूलता आएगी। इस सप्ताह की गयी यात्राओं द्वारा भी शुभ संयोग बनेंगे। कार्य क्षेत्र में वैसे तो उन्नति होगी पर किसी बात को लेकर मन हे मन चिन्ताएँ अधिक करेंगे। प्रेम सम्बंध में ध्यान देने की आवश्यकता है। अचानक से कोई ख़बर आपको परेशान कर सकती है। प्रॉपर्टी से सम्बंधित किसी बात को लेकर या फिर आपसी दूरियों की वजह से भी मन व्यथीत रह सकता है। सप्ताह के अंत में हालाँकि कोई ख़ुश ख़बरी आपको प्राप्त हो सकती है। 
 
शुभ दिन : २६,२७,१,२
 
कन्या : ( २२ अगस्त – २१ सितम्बर ) :
 
आपकी आर्थिक स्तिथी में इस सप्ताह से सुधार आता जाएगा। इस मामले में आप काफ़ी बिज़ी भी रहेंगे एवं सबकी राय लेकर कोई भी निर्णय लेंगे तो सुधार होगा। सेहत में भी बहुत सुधार इस सप्ताह से दिखाई दे रहे हैं। परिवार में जश्न का माहौल रहेगा एवं आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। किसी विवाह आदि समारोह में शामिल होने की भी स्तिथियाँ दिखाई दे रही हैं। यह सप्ताह यात्राओं को करने के लिए अत्यंत शुभ है। आप किसी मनोरम स्थान पर घूमने फिरने का मन बना सकते हैं। कार्य क्षेत्र में भावनात्मक कारणों की वझ से बेचैनी महसूस करेंगे। साझेदारी में किया गया कोई प्रोजेक्ट अभी आपके अनुकूल परिणाम नहीं देगा। लव लाइफ़ में भी धैर्य के साथ स्तिथियों को सम्भालने की आवश्यकता है। 
 
शुभ दिन :  २६,२७,२८,१
 
तुला ( २२ सितम्बर – २१ अक्टूबर ) 
 
कार्य क्षेत्र में उन्नति होगी एवं प्रोजेक्ट समय पर पूर्ण होते जाएँगे। महिला वर्ग का सप्पोर्ट भरपूर मिलेगा जिस वजह से कार्य सम्पूर्ण होते जाएँगे। आर्थिक मामलों में भी किसी ऐसी महिला की राय आपको फ़ायदा पहुँचा सकती है, जिन्होंने मेहनत कर एक मुक़ाम हासिल किया हो। परिवार में ख़ुशियों का माहौल बन रहा है एवं किसी नए मेहमान के आगमन की ख़बरें भी मिल सकती हैं। आपसी प्रेम एवं सौहार्दय परिवार के सदस्यों के माडी स्थापित रहेगा। यात्राओं द्वारा भी शब संयोग बनेंगे एवं यहाँ पर भी महिला सदस्यों की मदद से यात्राएँ शुभ फल देंगी। लव लाइफ़ में अहं के टकराव से बचहिन तो स्तिथियाँ अनुकूल होती जाएँगी। सप्ताह के अंत में कोई सकरतमक समचार प्राप्त हो सकता है। 
 
शुभ दिन :  २५,२६,२८,२
 
वृश्चिक ( २२ अक्टूबर – २१ नवम्बर ) 
 
कार्य क्षेत्र में उन्नति होगी एवं सफलता आसानी से प्राप्त होगी। इस मामले में कोई सकरात्मक समाचार प्राप्त हो सकता है। आर्थिक उन्नति शुभ होगी एवं किसी बुज़ुर्ग की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। सेहत में धीरे धीरे सुधार होगा। परिवार में युवा वर्ग आपकी लाइफ़ में आपको सहयोग देगा। घर में प्रेम एवं सौहार्दय बना रहेगा। एक नए विचार के साथ यात्राओं को करना चाहिए, तभी फ़ायदे भी पहुँचेंगे। लव लाइफ़ में सुखद अनुभव रहेगा एवं प्रेम सम्बंध रोमांटिक रहेंगे। सप्ताह के अंत में जीवन में सुख सौहार्दय प्राप्त करने के भी बहुत अवसर प्राप्त होंगे।  
 
शुभ दिन :  २४,२५, २८,१,२।
 
धनु ( २२ नवम्बर – २१ दिसम्बर ) 
 
कार्य क्षेत्र में उन्नति होगी एवं जीवन में सफलता अवश्य मिलेगी। क्रीएटिव कार्य आपके लिए फलिभूत होंगे। आर्थिक उन्नति के शुभ संयोग बनेंगे एवं नीवेश फ़ायदे देंगे। सेहत में भी सुधार की आवश्यकता है एवं बाहरी अफ़वाहों की वझ से सेहत में प्रतिकूल परिणाम सामने आ सकते हैं। परिवार में शुभ समय रहेगा एवं आप अपने परिवार के साथ घूमने फिरने का मन बनाएँगे। यात्राओं को करते समय किसी ऐसे व्यक्ति की मुलाक़ात हो सकती है जो भविष्य में आपके कार्य सिद्ध करे। सप्ताह के अंत में भी बड़े बुज़ुर्गों का सहरा आपके जीवन में उन्नति ला सकता है। इस सप्ताह प्रेम सम्बंध रोमांटिक रहेंगे एवं जीवन में सुकून रहेगा। 
 
शुभ दिन : २४,२५,२६,२८,२
 
मकर : ( २२ दिसम्बर – २१ जनवरी ) 
 
प्रेम सम्बंध में एक नयी शुरुआत आपके जीवन में रोमांस एवं सुकून दोनो ही लेकर आएगी। आपके जीवन साथी आपके जीवन में एक सप्पोर्ट सिस्टम  की तरह रहेंगे। कार्य क्षेत्र में कष्ट हो सकते हैं। थोड़ा सा व्यवहारकुशलता के साथ स्तिथियों को सम्भालेंगे तो ज़्यादा फ़ायदा हो सकता है।  आठिक व्यय इस सप्ताह अधिक रहेंगे। इस मामले में बेचैनी बड़ सकती है। यह बेचैनी आपकी सेहत में भी प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है। यात्राओं को करते समय आपको किसी भी प्रकार के पेपर वर्क को ध्यान पूर्वक पड़ कर ही हस्ताक्षर करने चाहिए। 
 
शुभ दिन : २४
 
कुंभ ( २२ जनवरी – १८ फरवरी ) 
 
कार्य क्षेत्र में उन्नति होगी एवं आपकी व्यवहार कुशलता की वजह से सफलता आसानी से प्राप्त होती जाएगी। आर्थिक उन्नति के भी शुभ योग बन रहे अहीन एवं इस मामले में कोई सकरात्मक समाचार आपको प्राप्त हो सकता है। सेहत में भी अच्छे सुधार रहेंगे एवं महिला वर्ग के सप्पोसरत से सेहत में सुधार आएगा। परिवार में हालाँकि जिस तरह की ख़ुशियाँ आप चाहते हैं, अभी उसे प्राप्त करने में थोड़ा अधिक समय लगेगा। यात्राओं के लिए भी यह समय अनुकूल नहीं है। किसी युवा को लेकर मन चिंतित रह सकता है। प्रेम सम्बंध में बता चीत द्वारा स्तिथियों को सम्भालने की कोशिश करें तभी सुकून रहेगा। सप्ताह के अंत में हालाँकि आप बहुत सारी स्तिथियों को अपने अनुसार मोड़ने में सक्षम हो जाएँगे। 
 
शुभ दिन :   २५,२६,२७,२
 
मीन ( १९ फरवरी – २१ मार्च )
 
कार्य क्षेत्र में उन्नति होगी एवं आप अपनी पिछली उपलब्धियों का आंकलन कर भविष्य के लिए प्लानिंग काएँगे एवं निर्णय लेंगे। सेहत में सुधार अच्छे दिखाई पद रहे हैं। किसी अनुभवी डॉक्टर की सलाह आपकी सेहत में बहुत सुधार ल्लाएगी। जीवन में एक बैलेन्स बना कर चलेंगे तो पारिवारिक सुख शांति भरपूर मिलेगी। इस सप्ताह की गयी यात्राओं द्वारा शुभ संकेत मिलेंगे एवं आने वाले समय में उसके सकरात्मक प्रभाव भी दिखाई देंगे। लव लाइफ़ में भवसिहोन्मुखी रहना आपके लिए अच्छा रहेगा। आर्थिक व्यय आपकी इन्सिक्युरिटी की वजह से अधिक हो सकते हैं।सप्ताह के दूसरे चरण में आप बहुत सारी प्रॉब्लम से अचानक से बाहर निकल सकते हैं।  
 
शुभ दिन : २५, २७, २८,१
Tags: , , , , ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PHP Code Snippets Powered By : XYZScripts.com